फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahid Kapoor: शाहिद की बातों में इतना उलझा दर्शकों का जिया, टॉप 10 की इन चार फिल्मों को मिला फ्लॉप का तमगा

Sat, 17 Feb 2024 11:31 AM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 17 Feb 2024 11:31 AM IST
सार

शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का कलेक्शन पहले हफ्ते में 50 करोड़ रुपये तक नहीं पहुंच सका।

विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection Week 1 Collection of top 10 films of shahid kapoor
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला

तमाम कोशिशें करने के बाद भी शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का कलेक्शन पहले हफ्ते में 50 करोड़ रुपये तक नहीं पहुंच सका। किसी फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर होने वाली कमाई में फिल्म निर्माता का हिस्सा चूंकि एक तिहाई से लेकर 40 फीसदी के करीब ही होता है, लिहाजा फिल्म की मेकिंग के बराबर कमाई करने के लिए भी हर फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कम से कम उसका दूने से ज्यादा कमाना हिट होने के लिए सबसे जरूरी होता है। फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के पहले सात दिनों में सिर्फ 44.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। आइए जानते हैं कि पहले हफ्ते में शाहिद कपूर की फिल्मों ने इससे पहले कितने करोड़ रुपयों की कमाई की और उनका बॉक्स ऑफिस नतीजा क्या रहा..?



Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Review: 42 साल का कुंवारा वैलेंटाइन, रोबोट संग बिताई रात, फिर पोल खुली तो..

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection Week 1 Collection of top 10 films of shahid kapoor
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहली फिल्म 2003 में

इसी महीने की 25 तारीख को 43 साल के होने जा रहे शाहिद कपूर ने बतौर लीड हीरो अपनी पहली फिल्म ‘इश्क विश्क’ साल 2003 में की थी। तब से लेकर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ तक के सफर में शाहिद की प्रेम कहानियों पर आधारित कुछ फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला। उनके करियर की सबसे कामयाब फिल्म ‘पद्मावत’ मानी जाती है, उसमें भी उनकी प्रेम कहानी दीपिका पादुकोण जैसी हीरोइन नंबर वन के साथ रची गई थी, लेकिन इस फिल्म की सफलता का अधिकतर क्रेडिट दीपिका और फिल्म में खलनायक बने रणवीर सिंह में बंट गया। ‘पद्मावत’ के बाद फिल्म ‘कबीर सिंह’ ही अब तक शाहिद की सोलो हिट फिल्म रही है। शाहिद की दूसरी हिट फिल्मों पर बात करने से पहले देख लेते हैं, फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का पहले हफ्ते का सफर कैसा रहा।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection Week 1 Collection of top 10 films of shahid kapoor
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मंडे टेस्ट में फेल रही फिल्म

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी को दुनिया भर में रिलीज हुई। देश में फिल्म ने पहले दिन अनुमानों के मुताबिक ही करीब 6.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया। करीब 50 करोड़ रुपये में बनी फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन कायदे से तो करीब 10 करोड़ रुपये होना चाहिए था और फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 44 फीसदी की छलांग लगाते हुए इस आंकड़े को 9.65 करोड़ रुपये कमाकर छूने की कोशिश भी की। रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने 10.75 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन पहले ही सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 66 फीसदी से ज्यादा गिर गया और इस दिन सिर्फ 3.65 करोड़ रुपये कमाकर फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection Week 1 Collection of top 10 films of shahid kapoor
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब लगी टिकटों की सेल

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के लिए दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए इसके निर्माताओं ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही एक टिकट खरीदने पर एक टिकट फ्री देने का एलान किया। फिल्म की टिकटों की इस ‘सेल’ का फायदा हुआ और फिल्म ने मंगलवार को 3.85 करोड़ रुपये और बुधवार को 6.75 करोड़ रुपये कमा लिए। लेकिन, ‘सेल’ हटते ही ये फिल्म गुरुवार को फिर से तीन करोड़ रुपये के आंकड़े पर आ टिकी। इस तरह फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में कुल घरेलू कमाई की, 44.35 करोड़ रुपये।

विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection Week 1 Collection of top 10 films of shahid kapoor
पद्मावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहिद की टॉप 10 फिल्में

अब देखते हैं कि शाहिद कपूर अभिनीत फिल्मों का पहले हफ्ते में इससे पहले बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा। शाहिद की फिल्मों की खासियत ये भी है कि पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली उनकी टॉप 10 फिल्मों में से चार फिल्में फ्लॉप रही हैं, चार फिल्मों को औसत माना गया और सिर्फ दो फिल्में इनमें से हिट या ब्लॉक बस्टर रहीं। शाहिद कपूर की पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में इस प्रकार है:

 
फिल्म पहले हफ्ते में कमाई नतीजा
पद्मावत (2018)  166.50 ब्लॉकबस्टर
कबीर सिंह (2019) 134.42 ब्लॉकबस्टर
उड़ता पंजाब (2016) 48.50 औसत
आर राजकुमार (2013) 47.05 औसत
हैदर (2014)  41.00 औसत
शानदार (2015)  40.15 फ्लॉप
बत्ती गुल मीटर चालू (2018) 32.85 फ्लॉप
फटा पोस्टर निकला हीरो (2013) 31.50 फ्लॉप
मौसम (2011) 28.49 फ्लॉप
कमीने (2009) 24.60 औसत


(सभी आंकड़े करोड़ रुपये में)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed