फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TBMAUJ Trailer: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का ट्रेलर जारी, रोबोट बनीं कृति के प्यार में दीवाने दिखे शाहिद

Thu, 18 Jan 2024 07:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 18 Jan 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer Out starring Shahid Kapoor Kriti Sanon directed by Amit Joshi
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर और कृति सैनन अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चा में है। पिछले दिनों फिल्म का पहला गाना 'लाल पीली अखियां' रिलीज' किया, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में शाहिद अपने किलर मूव्स से डांस फ्लोर पर आग लगा दिया है। अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer Out starring Shahid Kapoor Kriti Sanon directed by Amit Joshi
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का ट्रेलर काफी मनोरंजक लग रहा है। यह फिल्म 9 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कृति-शाहिद स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया है।

Pankaj Tripathi: इन फिल्मों में दिखी पंकज त्रिपाठी की शानदार अदाकारी, लिस्ट में शामिल होगी 'मैं अटल हूं'?

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer Out starring Shahid Kapoor Kriti Sanon directed by Amit Joshi
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : सोशल मीडिया

 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ट्रेलर की शुरुआत मुख्य अभिनेता शाहिद कपूर और कृति सेनन के एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट करते हुए होती है। जब तक शाहिद कृति को अपने बड़े परिवार से नहीं मिलवाता तब तक सब कुछ ठीक लगता है और तभी मजा शुरू होता है, लेकिन बाद में अभिनेता को एहसास होता है कि उन्हें एक रोबोट से प्यार हो गया है। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में कृति सेनन एक रोबोट का किरदार निभा रही हैं। शाहिद की चाची डिंपल कपाड़िया  उन्हें सेनन के बारे में बताती है। फिल्म एक दिलचस्प लेकिन नामुमकिन सी प्रेम कहानी लगती है।

Heroes in Uniform: वर्दी पहनकर वतन पर कुर्बान होने निकली बॉलीवुड सेना, ऋतिक रोशन के बाद ये सितारे भी कतार में

विज्ञापन
विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer Out starring Shahid Kapoor Kriti Sanon directed by Amit Joshi
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर को शाहिद ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ साझा किया, "साल की सबसे बड़ी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए! ट्रेलर अभी जारी! #TeriBaatonMeinAisaUljhJiya इस वैलेंटाइन वीक, 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में।"

विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer Out starring Shahid Kapoor Kriti Sanon directed by Amit Joshi
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि इस फिल्म में कृति-शाहिद के अलावा बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया और धर्मेंद्र अहम भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित थी। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने किया है। यह फिल्म 9 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed