फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा खुलासा: सलमान खान के NGO से फंडिंग चाहता था आतंकी फरहान

Fri, 10 Nov 2017 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Fri, 10 Nov 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
Terrorist Farhan ahmed wanted funding from Salman Khan NGO being human

गोधरा कांड का आरोपी आतंकी फरहान अहमद अली बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के एनजीओ बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन से फंडिंग हासिल करना चाहता था। फरहान ने फाउंडेशन को पत्र भेजकर गरीब बच्चों की मदद करने को कहा था।

Terrorist Farhan ahmed wanted funding from Salman Khan NGO being human

एटीएस के मुताबिक फाउंडेशन के सेक्रेटरी ने उसके खत का जवाब भी दिया। फरहान से गरीब बच्चों की भलाई के लिए किए गए कामों का ब्योरा मांगा गया था। हालांकि जांच में आतंकी को रुपये मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। एटीएस को फरहान के पास से देश के 12 नामचीन लोगों की सूची भी मिली है।   

Terrorist Farhan ahmed wanted funding from Salman Khan NGO being human

आतंकवाद निरोधक कानून (पोटा) के सजायाफ्ता आतंकी फरहान अहमद अली को बुधवार को एटीएस ने मुरादाबाद कोर्ट के आदेश पर जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। फरहान को फर्जी पासपोर्ट मामले में मुरादाबाद के मुगलपुरा से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से फर्जी राशन कार्ड, पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ था। नोएडा एटीएस, आईबी और मुगलपुरा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में उसकी गिरफ्तारी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Terrorist Farhan ahmed wanted funding from Salman Khan NGO being human

फरहान देश के नामचीन व्यवसायियों और फिल्म स्टारों से फंडिंग चाहता था। इसके लिए वह लगातार कोशिश कर रहा था। फरहान को इससे पहले छह अगस्त, 2007 को दिल्ली की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे 7 साल की सजा सुनाई थी, लेकिन 2009 में वह दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत पर छूट गया, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने उसका पासपोर्ट जब्त कर विदेश जाने पर रोक लगा दी थी।  

विज्ञापन
Terrorist Farhan ahmed wanted funding from Salman Khan NGO being human

बरेली यूनिट के एटीएस प्रभारी, वीर सिंह ने बताया कि आतंकी फरहान फंडिंग हासिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा था, लेकिन उसे कहीं से भी रुपया नहीं मिल पाया। बुधवार को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की गई। उसके मालदा, कोलकाता सहित कई शहरों में संपर्क होने की बात सामने आई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed