फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay vs Akshay: आज विजय से टकराएंगे अक्षय कुमार, क्या तोड़ पाएंगे केजीएफ 2 का रिकॉर्ड?

Tue, 21 Jun 2022 03:50 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 21 Jun 2022 03:50 PM IST
विज्ञापन
Thalapathy 66 Raksha Bandhan Shamshera Trailer Will Break KGF 2 Bhool Bhulaiyaa 2 JugJugg Jiyo RRR The Kashmir Files Brahmastra Record
Shamshera vs Thalapathy 66 vs Rakshan Bandhan - फोटो : सोशल मीडिया

Thalapathy 66 vs Rakshan Bandhan: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन, आमिर खान और शाहरुख खान से भिड़ने से पहले अक्षय कुमार साउथ सुपरस्टार विजय को टक्कर देने वाले हैं। जी हां, आज यानी 21 जून को अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' के साथ विजय स्टारर 'थलपति 66' की भिड़ंत होने वाली है। क्योंकि इन दोनों फिल्मों का ट्रेलर आज ही के दिन रिलीज होने वाला है। अब देखना ये होगा कि लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्में देने वाले अक्षय कुमार क्या बीस्ट के सुपरस्टार को टक्कर दे पाते हैं या नहीं। खैर इसका जवाब तो ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही मिलेगा। तब तक हमारी रिपोर्ट से जानिए कि इस साल रिलीज हो चुकी और आने वाली फिल्मों के ट्रेलर ने 24 घंटे में कितने व्यूज हासिल किए। पढ़िए...

Thalapathy 66 Raksha Bandhan Shamshera Trailer Will Break KGF 2 Bhool Bhulaiyaa 2 JugJugg Jiyo RRR The Kashmir Files Brahmastra Record
'सम्राट पृथ्वीराज' - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ व्यूज के मामले में केजीएफ 2 और आरआरआर से भी आगे निकल गई है। जी हां, मानुषी छिल्लर अभिनीत फिल्म के ट्रेलर को 24 घंटे में तकरीबन 5.5 करोड़ बार देखा गया है। 

Thalapathy 66 Raksha Bandhan Shamshera Trailer Will Break KGF 2 Bhool Bhulaiyaa 2 JugJugg Jiyo RRR The Kashmir Files Brahmastra Record
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

24 जून को रिलीज होने वाली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के ट्रेलर ने आते साथ ही धमाल मचा दिया है। व्यूज के मामले में इस फिल्म का ट्रेलर दूसरे स्थान पर है। कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म को 24 घंटे में 4.3 करोड़ व्यूज मिले थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Thalapathy 66 Raksha Bandhan Shamshera Trailer Will Break KGF 2 Bhool Bhulaiyaa 2 JugJugg Jiyo RRR The Kashmir Files Brahmastra Record
भूल भुलैया 2, टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल की सबसे चर्चित बॉलीवुड फिल्म 'भूल भुलैया 2' का ट्रेलर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। कार्तिक आर्यन की फिल्म के ट्रेलर को 24 घंटों में 3.7 करोड़ लोगों ने देखा है।

विज्ञापन
Thalapathy 66 Raksha Bandhan Shamshera Trailer Will Break KGF 2 Bhool Bhulaiyaa 2 JugJugg Jiyo RRR The Kashmir Files Brahmastra Record
केजीएफ 2 और आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ-2' सातवें स्थान पर है। जी हां, कन्नड़ सुपरस्टार यश की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के ट्रेलर पर 24 घंटे में सिर्फ 1.93 करोड़ व्यूज मिले थे। वहीं एसएस राजामौली की 'आरआरआर' को 2.04 करोड़ व्यूज मिले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed