दलपति विजय अपने आगामी परियोजनाओं से मनोरंजन उद्योग में धूम मचा रहे हैं। साउथ सुपरस्टार जल्द ही लोकेश कनगराज के जरिए निर्देशित अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लियो' में नजर आएंगे। फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच अभी से देखने को मिल रहा है। वहीं इन सबके बीच अभिनेता ने अपनी 68वीं फिल्म की भी घोषणा की थी, जिसे लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
Thalapathy 68: विजय की 'दलपति 68' में हुई अरविंद स्वामी की एंट्री! खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर नए जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'दलपति 68' में साउथ सुपरस्टार अरविंद स्वामी की एंट्री हुई है। कहा जा रहा है कि अरविंद फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। 'दलपति68' को प्रसिद्ध फिल्म निर्माता वेंकट प्रभु द्वारा लिखा और निर्देशित किया जाएगा। फिल्म का निर्माण एजीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जाएगा। अभिनेता और इस प्रोडक्शन हाउस ने पहले फिल्म बिगिल पर सहयोग किया था, जो 2019 में रिलीज हुई थी।
Bhagwan Bharose: 'भगवान भरोसे' के साथ निर्देशक बने शिलादित्य बोरा, श्रीराम राघवन ने साझा किया फिल्म का पोस्टर
इसके साथ ही यह भी खबर सामने आई है कि यह फिल्म भारी भरकम बजट में बनेगी और इसमें जबरदस्त एक्शन सीन होंगे। एजीएस एंटरटेनमेंट ने जून में फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो पोस्ट किया था। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में विलेन का किरदार अरविंद स्वामी निभा सकते हैं। इससे पहले अरविंद स्वामी को फिल्म 'कस्टडी' में उनकी नकारात्मक भूमिका के लिए आलोचकों और दर्शकों से सराहना मिली। इसका निर्देशन भी वेंकट प्रभु ने किया था।
दुखद: नहीं रहे अभिनेता अखिल मिश्रा, ऊंची बिल्डिंग से गिरकर हुई मौत
हालांकि, निर्माताओं की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि फिल्म में साउथ सुपरस्टार दलपति विजय के अलावा विलेन का किरदार भी मुख्य आकर्षण होगा। कुल मिलाकर यह माना जा रहा है कि फिल्म में खलनायक की भूमिका एक प्रसिद्ध अभिनेता निभाएगा। मेकर्स ने अभी तक फिल्म की पूरी कास्ट का खुलासा नहीं किया है। अभिनेत्री ज्योतिका फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। यह जोड़ी इससे पहले फिल्म 'कुशी' और 'थिरुमलाई' में काम कर चुकी है। 'कुशी' तमिल फिल्म उद्योग की कल्ट क्लासिक फिल्म बन गई।
Nussrat Jahan: ईडी ने नुसरत जहां से मांगे अतरिक्त दस्तावेज, फ्लैट देने का वादा कर धोखाधड़ी करने का है आरोप
वहीं बात करें दलपति विजय की आने वाली फिल्म 'लियो' के बारे में तो फिल्म में अभिनेता के साथ अभिनेत्री तृषा कृष्णा और बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी हैं। फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। 'लियो' 19 अक्तूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Alia Bhatt: नेपोटिज्म की बहस में नाम आने पर पहले ऐसी होती थी आलिया की प्रतक्रिया, बोलीं- समय के साथ बदल गई