फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विजय का जन्मदिन: शूटिंग देखने आई लड़की से ही विजय ने कर ली थी शादी, धर्म भी नहीं बनी दीवार

Tue, 22 Jun 2021 04:01 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 22 Jun 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
Thalapathy Vijay Birthday here The Journey of Master Actor To Stardom marry to her fan sangeeta
विजय चंद्रशेखर - फोटो : Social Media

साउथ के सुपरस्टार विजय चंद्रशेखर ने अब तक एक से एक मशहूर फिल्मों में यादगार परफॉर्मेंस दी हैं। उनका पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है, लेकिन फैंस उन्हें विजय के नाम से जानते हैं। विजय ने अधिकतर तमिल की बेहतरीन एक्शन, ड्रामा और रोमांच फिल्मों में काम किया है। साउथ सुपरस्टार थलापति विजय आज 47 साल के हो गए हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर आज हम आपको विजय के बारे में रोचक और अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं। 



बाल कलाकार के तौर पर शुरू किया करियर
अभिनेता के पिता तमिल फिल्म जगत के निर्माता और प्रोड्यूसर हैं। विजय ने कई अवार्ड्स अपने नाम किए हैं। काफी समय तक विजय ने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम किया। जबकि बतौर लीड अभिनेता के तौर विजय की पहली फिल्म 'नालया थीरपू' थी। यह फिल्म साल 1992 में आई थी। उन्होंने जब इस फिल्म में काम किया था तो वह मजह 18 साल के थे। इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। 

Thalapathy Vijay Birthday here The Journey of Master Actor To Stardom marry to her fan sangeeta
विजय चंद्रशेखर - फोटो : Social Media

बहुत कम लोग ही जानते हैं कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने विजय के साथ ही अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। प्रियंका और विजय की तमिल फिल्म thamizhan थी। यह फिल्म साल 2002 में आई थी। इसके अलावा विजय श्रीदेवी के साथ भी काम कर चुके हैं।

Thalapathy Vijay Birthday here The Journey of Master Actor To Stardom marry to her fan sangeeta
फिल्म पुली

विजय अपने अभिनय की वजह से कई पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। विजय की पत्नी का नाम संगीता है। दोनों ने 25 अगस्त 1999 में शादी की थी। विजय दो बच्चों के पिता हैं। विजय और संगीता की प्रेम कहानी बहुत दिलचस्प है। दरअसल, विजय ने अपनी ही एक फैन से शादी की है। संगीता यूके में रहती थीं और विजय की बड़ी फैन थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thalapathy Vijay Birthday here The Journey of Master Actor To Stardom marry to her fan sangeeta
vijay - फोटो : Social Media

साल 1996 में अभिनेता की फिल्म Poove Unakkaga रिलीज हुई थी। इस फिल्म से विजय को काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। यह उनकी पहली ऐसी फिल्म थी जिसने न केवल स्थानीय प्रशंसकों बल्कि विदेशों में रहने वाले तमिल फैंस के बीच भी वाहवाही लूटी थी। विजय सबसे ज्यादा फीस पाने वाले तमिल एक्टर हैं।

विज्ञापन
Thalapathy Vijay Birthday here The Journey of Master Actor To Stardom marry to her fan sangeeta
विजय और संगीता - फोटो : सोशल मीडिया

विजय अपनी अगली फिल्म की शूटिंग चेन्नई के फिल्म सिटी में कर रहे थे। शूटिंग के ब्रेक के दौरान एक लड़की उनके पास आई और अपना नाम संगीता बताया। उस लड़की ने विजय को उनकी फिल्म के लिए बधाई दी थी। यूके में बसे श्रीलंका के एक तमिल उद्योगपति की बेटी संगीता का ये अंदाज कहीं न कहीं विजय को पसंद आ गया।




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed