सब्सक्राइब करें

Thank God Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन थैंक गॉड की कमाई में आया मामूली उछाल, कमाए इतने करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 29 Oct 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
thank god box office collection day 5 ajay devgn sidharth malhotra rakul preet singh film
थैंक गॉड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुपरस्टार अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थैंक गॉड' लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हालांकि फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है। फिल्म के अब तक के कलेक्शन काफी कम दर्ज किए गए हैं। ओपनिंग डे से ही फिल्म की रफ्तार में  सुस्ती देखने को मिली थी। लेकिन सभी को चौंकाते हुए पांचवें दिन शुक्रवार के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में मामूली उछाल देखा गया है। आइए जानते हैं कि आज यानी शनिवार को 'थैंक गॉड' ने कितने करोड़ का बिजनेस किया।

thank god box office collection day 5 ajay devgn sidharth malhotra rakul preet singh film
थैंक गॉड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिवाली के मौके पर रिलीज होने और अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह सरीखे स्टार्स  की उपस्थिति के बाद भी यह फिल्म अब तक सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में नामाक रही है। हालांकि चौथे दिन के मुकाबले पांचवें दिन फिल्म के बिजनेस में थोड़ा सुधार देखने को मिला है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 26.05 करोड़ रुपये हो गई है। इतने प्रचार-प्रसार के बावजूद भी फिल्म का ऐसा प्रदर्शन काफी निराशाजनक है।
Kriti Sanon: 'ठुमकेश्वरी' पर ठुमके लगाना कृति को पड़ा भारी, नेटिजन्स के निशाने पर आईं 'भेड़िया' फेम अभिनेत्री

thank god box office collection day 5 ajay devgn sidharth malhotra rakul preet singh film
थैंक गॉड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि शुक्रवार को फिल्म ने 3.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, गुरुवार और बुधवार को क्रमर्श 4.15 करोड़ रुपये और 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। मंगलवार यानी ओपनिंग डे पर 'थैंक गॉड' ने 8.1 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में अजय देवगन के अलावा यंग हैंडसम सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है।
Pushpa The Rise: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का क्रेज बरकरार, जूस का नाम रख फैन ने की दीवानगी की हद पार

विज्ञापन
विज्ञापन
thank god box office collection day 5 ajay devgn sidharth malhotra rakul preet singh film
थैंक गॉड - फोटो : social media

अजय देवगन स्टारर इस फैमिली एंटरटेनर फिल्म में मौत के बाद एक इंसान के साथ क्या होता है और उनके अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब कैसे लगाया जाता है, यह दिखाने की कोशिश की गई है। 70 करोड़ के बजट की इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विरोध का सामना करना पड़ा था, जिसका असर साफ इसके कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है।    
भाईजान ने विजेंदर सिंह को दिया जन्मदिन का तोहफा, ‘किसी का भाई किसी की जान’ में हुई बॉक्सिंग चैंपियन की एंट्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed