अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। इस फिल्म का अब तक का बिजनेस काफी निराशाजनक रहा है। 'थैंक गॉड' में अजय के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह ने भी अहम किरदार निभाया है। दिवाली के दूसरे दिन रिलीज हुई यह फिल्म ठीक-ठाक ओपनिंग के बाद लगातार कम कलेक्शन कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है।
Thank God Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला थैंक गॉड का जादू, 50 करोड़ तक पहुंचना भी हुआ मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर निर्देशक इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की है। इस बीच फिल्म के नौवें दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को फिल्म ने महज 1.56 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 33.66 करोड़ हो गया है।
Avatar the Way of Water: अवतार द वे ऑफ वॉटर का नया ट्रेलर रिलीज, पेंडोरा की शानदार दुनिया देख रह जाएंगे हैरान
फिल्म की कमाई में लगातार हो रही गिरावट के बाद इसके 50 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के आसार भी काफी कम नजर आने लगे हैं। बता दें कि यह अजय देवगन की इस साल की दूसरी फिल्म है जिसे लोगों ने नकार दिया है। इससे पहले उनकी फिल्म 'रनवे 34' भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन भी अजय देवगन ने ही किया था।
Filmy Wrap: रिलीज हुआ 'पठान' का टीजर और पवन सिंह की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
वर्क फ्रंट की बात करें तो इसके बाद अजय 'दृश्यम 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में अजय के साथ तब्बू और अक्षय खन्ना नजर भी आने वाले हैं। बता दें कि 'दृश्यम 2' की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां इसका पहला भाग खत्म हुआ था। इसका निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। फिल्म सिनेमाघरों में इस साल 18 नवंबर को दस्तक देगी।
Disenchanted: डिसेनचांटेड का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन से ओटीटी पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ