फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thank God Diwali Trailer: 'थैंक गॉड' का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज! धोती-कुर्ता पहन चित्रगुप्त बने अजय देवगन

Thu, 13 Oct 2022 09:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 13 Oct 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Thank God Diwali trailer Ajay Devgn sidharth malhotra rakulpreet singh starrer movie new video clip amitabh
थैंक गॉड - फोटो : Social media

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन पिछले कुछ महीनों से लगातार अपनी दिवाली पर रिलीज होने जा रही फिल्म 'थैंकगॉड' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लगातार उठते विवादों के बाद अब आखिरकार यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। पिछले महीने रिलीज हुए 'थैंकगॉड' के पहले ट्रेलर से साफ हो गया था कि फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमेगी , जो एक्सीडेंट के बाद चित्रगुप्त के पास यमलोक पहुंच जाता है। वहां उसके काले चिट्ठे खोले जाते हैं और उसे आखिर में अपने कर्मों को सुधारने का मौका दिया जाता है। इसके बाद से अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर इस फिल्म पर विवाद खड़ा हो गया था, जिसमें लोग तरह-तरह के दावे ठोक रहे हैं। इन्हीं सब के बीच अब 'थैंकगॉड' का एक नया ट्रेलर सामने आया है, जिसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बारे में बात हो रही है। 

Thank God Diwali trailer Ajay Devgn sidharth malhotra rakulpreet singh starrer movie new video clip amitabh
थैंक गॉड - फोटो : social media

सामने आए नए ट्रेलर में अजय देवगन और  सिद्धार्थ मल्होत्रा अमिताभ बच्चन के पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इसकी शुरुआत अजय देवगन से होता है, जिसमें वह चित्रगुप्त जैसे ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने सूट-बूट त्यागते हुए धोती और सोने का मुकुट पहना हुआ है। हमारे पुराणों में जैसे चित्रगुप्त का वर्णन किया गया है उसी तरह से दिखाया गया है। अजय देवगन संस्कृत में सिद्धार्थ मल्होत्रा को बताते हैं कि वह चित्रगुप्त हैं और वह स्वर्ग में हैं। सिद्धार्थ कहते हैं कि उन्हें बात समझ नहीं आ रही है, जिसके बाद चित्रगुप्त अपने मॉडर्न अवतार में सामने आते हैं।
Photos Of The Day: लहंगे में श्वेता का दिलकश अंदाज और लाल साड़ी में अप्सरा लगीं शिल्पा, पढ़ें सेलेब्रिटी अपडेट

Thank God Diwali trailer Ajay Devgn sidharth malhotra rakulpreet singh starrer movie new video clip amitabh
थैंक गॉड - फोटो : social media

मॉर्डन अवतार में आने के बाद अजय सिद्धार्थ से कहते हैं कि वह उनके साथ एक गेम खेलेंगे। जिसपर सिड का कमाल का रिएक्शन सामने आता है, वह कहते हैं कि कमाल है ऊपर भी गेम शो शुरू हो गए हैं। इसके बाद अजय देवगन कहते हैं कि पहले ऊपर ही शुरू हुए थे। आपके वह सुपरस्टार हैं न लंबे से यहीं आए थे, गेम खेल जीते और बस चले गए। यहां खेलने के बाद ही उन्होंने नीचे जाकर अपना गेम स्टार्ट कर दिया। वो क्या कहते हैं उसे... उनके साथ खड़ा दूत कहता है- केएमसी सर, फिर सिद्धार्थ अजय देवगन को सही नाम बताते हैं कि गेम का नाम केबीसी है।
सजना के लिए साड़ी पहन अंजलि अरोड़ा और उर्फी जावेद ने लगाए ठुमके, ट्रोल्स ने वायरल एमएमएस को लेकर कर दीं भद्दी टिप्पणियां 

विज्ञापन
विज्ञापन
Thank God Diwali trailer Ajay Devgn sidharth malhotra rakulpreet singh starrer movie new video clip amitabh
थैंक गॉड का दिवाली ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'थैंकगॉड' के पहले ट्रेलर से इसका दूसरा ट्रेलर ज्यादा मजेदार है। इसे देख दर्शकों को खूब हंसी आई होगी। इसे देखकर यह भी लगता है कि पहले ट्रेलर के बाद फिल्म के खिलाफ खड़े हुए विवाद के कारण से इसमें अजय को धोती मुकुट पहने दिखाया गया है। क्योंकि फिल्म के पहले ट्रेलर में इस्तेमाल की गई भाषा और चित्रगुप्त के अवतार को लेकर ही सबसे ज्यादा विवाद चल रहा था। फिल्म के खिलाफ लगातार सोशल मीडिया पर चल रहे प्रदर्शन के साथ ही कई पुलिस शिकायतें भी की गई थीं। गौरतलब है, 'थैंकगॉड' पर धार्मिक बावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। यह फिल्म दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed