फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

23 साल की उम्र में सौतेले पिता को खोने पर दीया मिर्जा का छलका दर्द, कहा- 'उन्हें स्वीकारने में..'

Mon, 09 Mar 2020 08:23 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 09 Mar 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
Thappad actress Dia Mirza react on step father
dia mirza - फोटो : social media

दीया मिर्जा इन दिनों अपनी फिल्म 'थप्पड़' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। समीक्षकों और दर्शकों ने उनकी इस फिल्म की काफी तारीफ की है। फिल्मों के अलावा दीया मिर्जा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। बीते साल उन्होंने पति साहिल संघा से तलाक ले लिया था। अब उन्होंने अपने सौतेले पिता को लेकर बेहद खास बात बोली है। दीया मिर्जा ने अपने पिता को एक उदाहरण पेश करने वाला इंसान बताया है। 

Thappad actress Dia Mirza react on step father
Dia Mirza - फोटो : file photo

दीया मिर्जा ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में ढेर सारी बाते कीं। दीया मिर्जा ने अपने सौतेले के पिता के बारे में कहा, 'एक बच्चे के रूप में मुझे याद है कि मेरे माता-पिता दोनों किस तरह के संघर्ष कर रहे थे और एक साथ ना रहने का समाधान खोज ढूंढ रहे थे। वह दोनों एक-दूसरे की बहुत देखभाल करते थे, वह एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन एक साथ नहीं रह सकते थे, क्योंकि वह जिंदगी से अलग चीजें चाहते थे और कभी-कभी, ऐसा होता है। 

Thappad actress Dia Mirza react on step father
dia mirza - फोटो : amar ujala

दीया मिर्जा ने आगे कहा, 'मेरे सौतेले पिता उदाहरण पेश करे वाले इंसानों में से थे। उन्हें अपने पिता के तौर में स्वीकार करने में मुझे काफी समय लगा, लेकिन उन्होंने समझदारी दिखाते हुए मेरे साथ दोस्ती की। 18 साल की उम्र में हैदराबाद छोड़ने और उनकी देखभाल से दूर आने से ज्यादा किसी चीज ने मेरा दिल नहीं तोड़ा। मैंने जन्म देने वाले पिता को तब खो दिया जब मैं कुछ भी नहीं थी और मैंने 23 साल की उम्र में अपने सौतेले पिता को भी खो दिया। दोनों पुरुषों ने जीवन के प्रति मेरी समझ को काफी प्रभावित किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Thappad actress Dia Mirza react on step father
Dia Mirza - फोटो : Social Media

इसके अलावा दीया मिर्जा ने अपने बारे में और भी ढेर सारी बाते कीं। हाल ही में दीया मिर्जा ने पति साहिल संघा से तलाक लेने पर खुलकर बात की। तलाक पर दीया ने बताया, 'मैं हैरान थी और अभी भी होती हूं। आप एक ऐसे सर्कल में होते हैं जहां लोग पढ़े-लिखे होने के बावजूद आपको झूठी दिलासा देते हैं और ऐसे वक्त में सपोर्ट देने की कोशिश करते हैं जब आप दुखी होते हैं। सपोर्ट, जो कि उनकी तरफ से एक दिखावा होता है। कई बार लोग मेरे से पूछते हैं कि तुम इतनी स्ट्रॉन्ग कैसे हो सकती हो?ऐसी स्थिति में काम करने कैसे जाती हो? मैं बस उन्हें कहती हूं कि मैं अपनी राह ढूंढती हूं और उम्मीद करती हूं कि आप भी ढूंढ पाएं। कई बार डिवोर्स के साथ आपको सोसाइटी का प्रेशर भी झेलना पड़ता है। कई लोगों का मानना होता है कि डिवोर्स इसलिए लिया जाता है क्योंकि आप दोनों ही आपसी सहमति से कुछ करने की राय को नकार देते हैं। हां, आपको कई चीजें सहमति से करनी पड़ती हैं।'

विज्ञापन
Thappad actress Dia Mirza react on step father
Sahil Sangha and Dia Mirza - फोटो : file photo

दीया ने कहा, 'उन्हें अपनाना पड़ता है और कॉम्प्रोमाइज भी करना पड़ता है। लेकिन यहां सवाल आता है- यह सब कब तक चलेगा। मुझे लगता है आपकी यह अपनी राय होती है। डिवोर्स की बात पर हर व्यक्ति अलग-अलग तरीके से रिएक्ट करता है। जो लोग आपको एक कपल की तरह प्यार करते हैं वो फिर अलग रिएक्शन देने लगते हैं। बाहरी लोग, अलग रिएक्शन देते हैं। आपके दोस्त इस बात पर अलग रिएक्शन देते हैं क्योंकि उनका प्यार आपके लिए अलग और आपके पति के लिए अलग होता है। आपके माता-पिता इस बात पर अलग रिएक्शन देते हैं। ऐसे में आप सिर्फ उम्मीद कर सकते हैं कि लोग आपकी राय की इज्जत करें और आपके पर्सनल स्पेस और डिसिजन को अपनाएं।'

पढ़ें: होली के हंगामे के बीच अवध पहुंचे कार्तिक, जयपुर के बाद अब लखनऊ में होगी भूल भुलैया 2 की शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed