सब्सक्राइब करें

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के डायरेक्टर की मां ने बुलाई पुलिस, पति सहित 6 के खिलाफ कराई FIR

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 14 Jan 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
The Accidental Prime Minister director Vijay Gutte mother files domestic violence complaint
Vijay Gutte - फोटो : twitter

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित फिल्म 'द एक्सीडेंट प्राइम मिनिस्टर' फिल्म के रिलीज होने से पहले ही विवादों में थी। वहीं अब इस फिल्म के नाम एक और नया विवाद जुड़ गया। खबरों की मानें तो 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म के डायरेक्टर विजय गुट्टे की मां ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत की है। विजय की मां ने न केवल अपने पति बल्कि परिवार के 6 और सदस्यों के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Trending Videos
The Accidental Prime Minister director Vijay Gutte mother files domestic violence complaint
the accidental prime minister - फोटो : twitter

फिल्म डायरेक्टर विजय गुट्टे की मां का नाम सुदामती गुट्टे है। सुदामती गुट्टे महाराष्ट्र के बीड जिले के पर्ली में रहती हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सुदामती ने शिकायत में पति रत्नाकर और उनके परिवार पर मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान करने का आरोप लगाया है। शिकायत में विजय गुट्टे की मां ने यह भी कहा है कि रत्नाकर का परिवार उनकी प्रॉपर्टी को हड़पना चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Accidental Prime Minister director Vijay Gutte mother files domestic violence complaint
Vijay Gutte - फोटो : twitter

इतना ही नहीं सुदामती गुट्टे ने यह भी आरोप लगाया है कि इस प्रॉपर्टी को लेकर उन्हें लगातार धमकी भी दी जा रही है। इसके साथ ही सुदामती ने यह भी बताया है कि उनके पति को शराब पीने और डांस बार जाने की आदत है। रिपोर्ट की मानें फिल्म डायरेक्टर की मां की शिकायत के बाद उनके पति रत्नाकर और परिवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 323 और 504 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

The Accidental Prime Minister director Vijay Gutte mother files domestic violence complaint
the accidental prime minister - फोटो : twitter

शिकायत के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आपको बता दें, बीते साल 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के डायरेक्टर विजय गुट्टे पर 34 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड केस मामले में गिरफ्तार भी हो चुके हैं। 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म 11 जनवरी को रिलीज हुई है। फिल्म पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है। 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में अनुपम खेर और अक्षय खन्ना की मुख्य भूमिका है।

विज्ञापन
The Accidental Prime Minister director Vijay Gutte mother files domestic violence complaint
The Accidental Prime Minister - फोटो : File Photo

इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई। पहले दिन 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' ने 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। वीकेंड में फिल्म को फायदा मिला और करीब 6 करोड़ जुटाए। रविवार के आंकड़े अभी तक नहीं आए लेकिन माना जा रहा है 6-7 करोड़ के बीच कमाई रही होगी। रिलीज से पहले विवादों को लेकर फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी। जिसने फिल्म के प्रमोशन का भी काम किया। डायरेक्टर विजय रत्नाकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 23 करोड़ बताया जा रहा है जबकि इसे कुल 1300 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed