फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhishoom Dhishoom: 'द आर्चीज' का नया गाना 'ढिशूम ढिशूम' हुआ रिलीज, स्केट्स पर डांस करती दिखीं सुहाना-खुशी

Sun, 26 Nov 2023 04:49 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 26 Nov 2023 04:49 PM IST
विज्ञापन
The Archies song Dhishoom Dhishoom release suhana khan and khushi kapoor dance on skates with agastya nanda
ढिशूम ढिशूम - फोटो : Social media

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी 'द आर्चीज' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार किड्स अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। अगस्त्य नंदा, सुहाना खान, खुशी कपूर, अदिति 'डॉट' सहगल, वेदांग रैना, युवराज मेंडा और मिहिर आहूजा अन्य कलाकार कॉमेडी फिल्म के जरिए दर्शकों का मनोरंजन का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। अब फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म का एक और नया गाना 'ढिशूम ढिशूम' रिलीज किया गया है।

The Archies song Dhishoom Dhishoom release suhana khan and khushi kapoor dance on skates with agastya nanda
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'द आर्चीज' के निर्माताओं ने एल्बम में एक नया गाना 'ढिशूम ढिशूम' जारी किया है। यह गाना शंकर एहसान लॉय के जरिए रचित है और इस गाने को डॉट और केली डेलिमा ने गाया है।वहीं, जावेद अख्तर ने इस गाने को लिखा है। रेट्रो थीम पर आधारित यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

Vijay Varma: तमन्ना के साथ शादी करने के सवाल पर विजय वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कोई लड़की नहीं चाहती कि मैं...

The Archies song Dhishoom Dhishoom release suhana khan and khushi kapoor dance on skates with agastya nanda
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया

इस गाने में सुहाना खान, खुशी कपूर और डॉट मैचिंग ड्रेस में नजर आईं, जो स्केट्स पर डांस करती हैं। यह गाना आर्ची, बेट्टी, वेरोनिका, जुगहेड, रेगी, एथेल और दिल्टन के जीवन की यात्रा को दिखाता है। इससे पहले फिल्म के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Archies song Dhishoom Dhishoom release suhana khan and khushi kapoor dance on skates with agastya nanda
'द आर्चीज' - फोटो : सोशल मीडिया

'द आर्चीज' का ट्रेलर पहले ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों का खूब पसंद आया है। ट्रेलर में सभी कलाकारों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं, अगस्त्य नंदा के शानदार अभिनय ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
Rani Mukerji: 'कभी अलविदा ना कहना के बाद हुए थे काफी तलाक', रानी मुखर्जी ने फिल्म को बताया अपने समय से आगे

विज्ञापन
The Archies song Dhishoom Dhishoom release suhana khan and khushi kapoor dance on skates with agastya nanda
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म 60 के दशक की रिवरडेल शहर की पुरानी यादों को दिखाती है। यह फिल्म ट्रेलर और तीन ट्रैक गानों 'सुनोह', डांस नंबर 'वा वा वूम' और 'इन राहों में' के पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर चुका है। जोया अख्तर के जरिए निर्देशित और टाइगर बेबी फिल्म्स द्वारा निर्मित 'द आर्चीज' सात दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Vijay Varma: तमन्ना के साथ शादी करने के सवाल पर विजय वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कोई लड़की नहीं चाहती कि मैं...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed