बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पोते और श्वेता बच्चन नंदा और निखिल नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा मोस्ट अवेटेड ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा में शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान और बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी नजर आएंगी। अब खबर आ रही है कि अगस्त्य नंदा अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।
Agastya Nanda: द आर्चीज की रिलीज से पहले अगस्त्य नंदा के हाथ लगा नया प्रोजेक्ट, इस बायोपिक फिल्म में आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्य नंदा अपनी आगामी फिल्म ‘द आर्चीज’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस भी अगस्त्य नंदा को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। अब खबर आ रही है कि ‘द आर्चीज’ की रिलीज से पहले ही अगस्त्य नंदा अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।
Gadar 2: 'गदर 2' के बाद क्या है सनी देओल का प्लान? एक्टर ने खुद किया खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगस्त्या जिस फिल्म में काम करने वाले हैं, वह 1971 के भारत-पाक युद्ध के नायक अरुण खेत्रपाल की बायोपिक है, जो बसंतर की लड़ाई के दौरान शहीद हो गए थे। अरुण खेत्रपाल सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र पाने वाले सैनिक रहे हैं। बता दें कि अरुण खेत्रपाल 21 साल की उम्र में ही देश की खातिर शहीद हो गए थे।
Chiranjeevi: सिनेमा में ऐसे 'चिरंजीवी' हुए कोनिदेला शिवशंकर वर प्रसाद, इस वजह से मां ने बदला था नाम
खबरों की मानें तो फिल्म का नाम ‘इक्कीस’ रखा गया है। इस फिल्म का निर्देशन ‘अंधाधुन’ और ‘बदलापुर’ फेम श्रीराम राघवन कर रहे हैं। बता दें कि श्रीराम राघवन ही कटरीना कैफ की फिल्म मैरी क्रिसमस का भी निर्देशन कर रहे हैं, लेकिन मेरी क्रिसमस से पहले निर्देशक फिल्म इक्कीस को सिनेमाघरों में लेकर आएंगे। खबर है कि यह फिल्म 15 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Gadar 2: ये हैं सनी देओल की ‘गदर 2’ से पहले की दर्जन भर हिट फिल्में, सबकी कमाई मिलाकर भी 300 करोड़ नहीं
बात 'द आर्चीज' की करें तो इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। सुहाना और वेदांग के अलावा खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म ओेटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।