फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Archies: सोशल मीडिया पर छाए स्टारकिड्स, बिग बी से लेकर किंग खान तक ने कही दिल छू लेने वाली बात

Sat, 14 May 2022 08:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 14 May 2022 08:52 PM IST
विज्ञापन
The Archies: Suhana Khan Khushi Kapoor Agastya Nanda all starkids excited on teaser release Janhvi Kapoor amitabh bachchan shahrukh khan whishing good luck
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया

बहुचर्चित फिल्म 'द आर्चीज' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस फिल्म से बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी और जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के पोस्टर में सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर के साथ बाकी चेहरे भी काफी युवा और रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 'द आर्चीज' में अगस्त्य नंदा आर्ची एंड्रयूज, खुशी कपूर बेट्टी कपूर और सुहाना खान वेरोनिका लोज के रोल में नजर आएंगी। हालांकि, अभी इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

The Archies: Suhana Khan Khushi Kapoor Agastya Nanda all starkids excited on teaser release Janhvi Kapoor amitabh bachchan shahrukh khan whishing good luck
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता
टीजर जारी होते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांत लग गया है। प्रशंसकों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान, जान्हवी कपूर से लेकर अमिताभ बच्चन तक सभी सितारे इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगत्या नंदा को उनके इस फिल्मी सफर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

The Archies: Suhana Khan Khushi Kapoor Agastya Nanda all starkids excited on teaser release Janhvi Kapoor amitabh bachchan shahrukh khan whishing good luck
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी कपूर ने खुशी की पीठ थपथपाई
जान्हवी कपूर ने अपनी बहन खुशी कपूर की दिल खोलकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'मेरी प्यारी बहन, मैं बहुत उत्साहित हूं और उस पल का इंतजार कर रही हूं जब दुनिया जानेगी कि तुम दिल से कितनी खूबसूरत हो। तुम्हें बुलंदियां छूते देखना का इंतजार कर रही हूं। आई लव यू। काश कि इस पल मैं तुम्हारे साथ होती।' जान्हवी कपूर के अलावा, अंशुला कपूर, शनाया कपूर, अर्जुन कपूर और रिया कपूर ने भी खुशी को बधाई दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
The Archies: Suhana Khan Khushi Kapoor Agastya Nanda all starkids excited on teaser release Janhvi Kapoor amitabh bachchan shahrukh khan whishing good luck
शाहरुख सुहाना - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख ने दी खूबसूरत सलाह
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी इस फिल्म के जरिए एक्टिंग में डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने अपनी बेटी को बधाई देते हुए खूबसूरत सलाह दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटी के नाम एक पोस्ट लिखा, 'याद रखना कि आप कभी भी परफेक्ट नहीं होंगे, लेकिन जैसे आप हैं, अगर वैसे बने रहोगे तो उसके सबसे करीब रहोगे।' उन्होंने आगे कहा कि एक एक्टर के तौर पर दयालु बनें। आपका जो हिस्सा पर्दे पर पीछे छूट जाता है, वह हमेशा आपका रहेगा। मेरे बच्चे, अपने लंबा सफर तय किया है, लेकिन लोगों के दिल तक जाने का रास्ता अंतहीन है। आगे बढ़ो और जितना हो सके मुस्कुराओ। उन्होंने आखिर में लिखा, 'अब यहां लाइट, कैमरा और एक्शन होगा।' शाहरुख खान के पोस्ट पर बेटी ने प्यार जताते हुए कमेंट में लिखा, 'पापा, आपको प्यार।'

विज्ञापन
The Archies: Suhana Khan Khushi Kapoor Agastya Nanda all starkids excited on teaser release Janhvi Kapoor amitabh bachchan shahrukh khan whishing good luck
जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

जोया अख्तर कर रहीं निर्देशन
'द आर्चीज' का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं, वहीं रीमा कागती फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। जोया अख्तर ने इसे 'द आर्चीज' कॉमिक्स के बॉलीवुड रूपांतरण के तौर पर बनाया है। फिल्म का टीजर साझा करते हुए जोया अख्तर ने लिखा, 'सूरज निकल गया है, समाचार समाप्त हो गया है आओ अपने नए दोस्तों से मिलें। आपके लिए शानदार जोया अख्तर द्वारा निर्देशित द आर्चीज की कास्ट पेश कर रही हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed