The Bhootnii X Review: क्या भूतनी बन दर्शकों को डरा पाईं मौनी रॉय, जानिए रिलीज के बाद कैसा मिल रहा है रिस्पांस
Horror Comedy Film Review: बॉलीवुड हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' आज 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आइए जानते हैं दर्शकों को यह फिल्म कैसी लग रही है और उनका फिल्म के बारे में क्या विचार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्शकों ने एक्स पर 'द भूतनी' को लेकर अपनी राय शेयर की है। एक यूजर ने लिखा, 'अभी देखी और मुझे सुखद आश्चर्य हुआ, भूतनी के रूप में मौनी रॉय बहुत अच्छी लगीं और फिल्म का माहौल हल्का और मजेदार था। संजय दत्त की भूमिका एक मजेदार मोड़ थी, मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह इतने मजेदार होंगे! दोस्तों के साथ देखने लायक जरूर है', एक और यूजर ने लिखा, 'मौत से भी ज्यादा खौफ। धीमी गति से जलने वाली एक बेहतरीन फिल्म।' एक यूजर ने तो 'The Bhootnii' को 10 से 9 स्टार दिए।, एक और यूजर ने लिखा, 'द भूतनी- इस बात का सबूत है कि भूतों को भी बेहतर स्क्रिप्ट मिलनी चाहिए।', एक और यूजर ने लिखा, 'द भूतनी का लहजा इतना अनोखा है कि आपको समझ नहीं आता कि डरें या खुश हों, लेकिन किसी तरह यह काम करता है। कलाकारों ने पागलपन में वाकई दम दिखाया।'
Just watched #TheBhootniiReviews and I was pleasantly surprised! Mouni Roy as the bhootni was pretty cool, and the vibe of the movie was light and fun. Sanjay Dutt’s role was a funny twist, I didn’t expect him to be that funny! Worth a watch with friends for sure!… pic.twitter.com/FWJvIHLBPT
— Riya Srivastava (@crave_21) May 1, 2025
More dread than death.
— Apurba official2.0 (@ApurbaM35351976) May 1, 2025
A slow-burn masterpiece.#TheBhootniiReviews: 9/10. pic.twitter.com/dFWKiGt7YO
#TheBhootniiReviews has such an unusual tone, you don’t know whether to be scared or amused, but somehow it just works. The pacing was good, and the cast really leaned into the madnesshttps://t.co/h3cF391NeM pic.twitter.com/x9RDHlZ1Qd
— nancy♥️ (@dumbnancyyy) May 1, 2025
#TheBhootnii is proof that even ghosts deserve better scripts👻
— Yash Tiwari (@DrYashTiwari) May 1, 2025
The horror isn’t scary, the comedy feels like 2010 YouTube, and the plot vanishes more often than the ghost.
By the end, I wasn’t scared just spiritually exhausted.
Stree walked so this film could trip, fall, and… pic.twitter.com/eHwvSQX1rl
'द भूतनी' एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जिसे सिद्धांत सचदेव द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है। इस हॉरर फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट और संजय दत्त ने किया है। फिल्म में संजय दत्त, सनी सिंह, पलक तिवारी और मौनी रॉय ने अहम भूमिका निभाई है।
द भूतनी में संजय दत्त ने भूतों को भगाने वाले बाबा का किरदार निभाया है। मौनी रॉय ने भूतनी मोहब्बत का किरदार निभाया है। सनी सिंह ने शांतनु और पलक तिवारी ने अनन्या का किरदार निभाया है। वहीं निकुंज शर्मा और आसिफ खान भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आए।
sacnilk के अनुसार, आज पहले दिन गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन दोपहर के 2.30 बजे तक 0.2 करोड़ रुपये हुआ है। यह आंकड़े दिन भर में बदलेंगे।