बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 और 2023 मुंबई फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी करीना कपूर खान अभिनीत फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' की रिलीज को तीन दिन पूरे हो गए हैं। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हुई। फिल्म में क्राइम-मिस्ट्री और थ्रिलर का भरपूर डोज है। इसके ट्रेलर और पोस्टर्स ने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाया हुआ था। रिलीज पर इसे समीक्षकों और दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन निराशाजनक रहा है। आइए इसके तीसरे दिन की कमाई के आकंड़ों पर गौर फरमा लेते हैं-
The Buckingham Murders Day 3 Collection: बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने से चूकी 'द बकिंघम मर्डर्स', जानें कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द बकिंघम मर्डर्स' की कहानी की बात करें तो यह करीना कपूर खान के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अभिनेत्री जसमीत भामरा की भूमिका में हैं, जो एक ब्रिटिश-भारतीय जासूस हैं। वह हाल ही में अपने बच्चे को खोने के दर्द से गुजर रही होती हैं। इसी बीच उन्हें वायकोम्ब में एक बच्चे की हत्या की जांच करने का काम सौंपा जाता है।
हत्या के कारण सांप्रदायिक तनाव पैदा होता है, जो मौत के सिलसिले में मुस्लिम किशोर की गिरफ्तारी के बाद हिंसा में बदल जाता है। रहस्य को उजागर करने के लिए करीना मुश्किलों से जूझ रही हैं। इस दौरान उन्हें अपने निजी जीवन के दुखों से भी लड़ना होता है। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट तकरीबन 40 करोड़ रुपये है।
No to Bollywood Celebs: टीवी शोज में बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी से घट रही टीआरपी, बंद हो गया ‘आपका अपना जाकिर’
सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स पर 1.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन इसकी कमाई में 69.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने दूसरे दिन महज 1.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह फिल्म का दो दिन का टोटल कलेक्शन 3.10 करोड़ रुपये ही हो पाया। वहीं, अब तीसरी दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।
Stree 2 Collection: 'स्त्री 2' ने उठाया रविवार की छुट्टी का फायदा, 32वें दिन खाते में जोड़े इतने करोड़ रुपये
करीना कपूर खान के अलावा ऐश टंडन, रणवीर बराड़ और कीथ एलन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने तीसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.14 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे इसका कुल कारोबार 4.24 करोड़ रुपये हो गया है है। जानकारी हो कि फिल्म में अभिनय करने के साथ ही करीना कपूर खान इसके निर्माताओं में से एक हैं।