करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बराड़ और कीथ एलन जैसे सितारों से सजी मर्डर-मिस्ट्री फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' की रिलीज के सात दिन पूरे हो गए हैं। 13 सितंबर को सिनेमाघरों दस्तक देने वाली इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन घटती ही जा रही है। आइए अब इसके सातवें दिन के कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
The Buckingham Murders Day 7 Collection: 'द बकिंघम मर्डर्स' की हालत ढीली, कमाल दिखाने से चूकी करीना की फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द बकिंघम मर्डर्स' का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। कहानी असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने मिलकर लिखी है। इस फिल्म का निर्माण महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स, बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा किया गया है। दमदार सस्पेंस वाली इस फिल्म का बजट तकरीबन 40 करोड़ रुपये है।
कमाई की बात करें तो 'द बकिंघम मर्डर्स' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। दूसरे दिन यानी शनिवार को इसकी कमाई में 69.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने शनिवार को अपने खाते में महज 1.95 करोड़ रुपये जोड़े। 'द बकिंघम मर्डर्स' के तीसरे दिन का कलेक्शन 10.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2.15 करोड़ रुपये रहा।
Uorfi Javed Video: उर्फी जावेद ने मुनव्वर फारूकी को बताया 'बेवकूफ कॉमिक', सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
'द बकिंघम मर्डर्स' की चौथे दिन की कमाई में 62.79 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने सोमवार को 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 'द बकिंघम मर्डर्स' ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को 6.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75 लाख रुपये का कारोबार किया। करीना कपूर खान की इस फिल्म ने छठे दिन 33.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
Stree 2: 'स्त्री 2' की सफलता पर यशराज फिल्म्स ने दी मैडॉक को बधाई, बताया सभी के लिए नया बेंचमार्क
वहीं, अब फिल्म की सातवें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट की मानें तो, 'द बकिंघम मर्डर्स' ने सातवें दिन महज 19 लाख रुपये का कारोबार किया है। इससे साफ मालूम हो रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी हालत खस्ता है। साथ ही यह दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब नजर आ रही है।