सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

The Diplomat Day 4: पहले सोमवार ही निकला ‘द डिप्लोमैट’ का दम, चौथे दिन लाखों में सिमटी जॉन की फिल्म की कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 17 Mar 2025 09:01 PM IST
सार

The Diplomat Collection Day 4: जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’का आज पहला सोमवार था, लेकिन फिल्म आज भी कमाई के मामले में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। 

विज्ञापन
The Diplomat box office collection day 4 John Abraham Sadia Khateeb Shivam Nair total earning
द डिप्लोमैट - फोटो : इंस्टाग्राम

जॉन अब्राहिम की नई फिल्म 'द डिप्लोमैट' 14 मार्च को होली के अवसर पर रिलीज हुई थी, लेकिन अभिनेता के लिए इस बार की होली फीकी रही, क्योंकि फिल्म उम्मीद के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म में जॉन अब्राहम की अदाकारी को तो समीक्षकों द्वारा सराहा गया, लेकिन अब इसे कमाई के मामले में संघर्ष करना पड़ रहा है। आज की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितना कलेक्शन किया।

Trending Videos
The Diplomat box office collection day 4 John Abraham Sadia Khateeb Shivam Nair total earning
द डिप्लोमैट - फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraham

आज की कमाई
जॉन अब्राहम को 'वेदा' के फ्लॉप होने के बाद 'द डिप्लोमैट' से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह भी टूट रही हैं। आज सिनेमाघरों में फिल्म का पहला सोमवार था, लेकिन मंडे टेस्ट में 'द डिप्लोमैट' फेल हो चुकी है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, चौथे दिन फिल्म ने महज 88 लाख रुपये की ही कमाई की है। फिल्म का कलेक्शन अब करोड़ रुपये से गिरकर लाखों रुपये पर आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Diplomat box office collection day 4 John Abraham Sadia Khateeb Shivam Nair total earning
द डिप्लोमैट - फोटो : अमर उजाला

फिल्म की कुल कमाई
हालांकि, आज फिल्म की कमाई में मामूली उछाल आने की उम्मीद अभी बाकी है। ऐसे में फिल्म आज भी करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है, लेकिन इसके बाद भी फिल्म की कमाई बीते दिन के मुकाबले कम ही रहेगी। फिल्म ने पहले रविवार को 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 14.18 करोड़ रुपये हो चुका है।
John Abraham: जब फिल्म के मुहूर्त पर जॉन अब्राहम को रोका गया, जानिए कौन सा कलाकार आया मदद के लिए सामने

The Diplomat box office collection day 4 John Abraham Sadia Khateeb Shivam Nair total earning
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक भारतीय महिला को पाकिस्तान से बाहर निकालने की है। फिल्म में अभिनेता ने राजनयिक जेपी सिंह की भूमिका निभाई है। द डिप्लोमैट की कहानी, पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी डिमो पोपोव और एमएससी ग्यड ने की है, जबकि संपादन कुणाल वाल्वे ने किया है। रवि श्रीवास्तव प्रोडक्शन डिजाइन की देखरेख की है।

विज्ञापन
The Diplomat box office collection day 4 John Abraham Sadia Khateeb Shivam Nair total earning
द डिप्लोमैट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के कलाकार
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में अभिनेता जॉन अब्राहम के अलावा सादिया खातिब, कुमुद मिश्रा, शारीब हाश्मी, रेवती जैसे कलाकार भी शामिल हैं। सादिया ने फिल्म में उस्मा का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान में फंसी हैं, जिसे जॉन का किरदार बचाने की काेशिश करता है। डैनियल बी जॉर्ज ने फिल्म के लिए मूल संगीत तैयार किया है, जबकि ध्वनि डिजाइन मोहनदास वीपी द्वारा किया गया है। फिल्म का मूल संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है और गीत मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed