फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gagan Arora: 'द फेम गेम' में अनामिका की बेटी के आशिक ने रीयल लाइफ में रचाई शादी, बताया, घर वाले नहीं मानते तो क्या था प्लान बी

Mon, 21 Mar 2022 10:01 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 21 Mar 2022 10:01 PM IST
विज्ञापन
The Fame game actor Gagan Arora announce his marriage with long time girlfriend: shared photos on instagram
गगन अरोड़ा और मुदिता - फोटो : Instagram

माधुरी दीक्षित के साथ ‘द फेम गेम’ में नजर आए अभिनेता गगन अरोड़ा ने पिछले महीने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मुदिता से शादी कर ली। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेता ने फोटोज शेयर करने के साथ ही अपनी पत्नी के लिए लंबा सा नोट लिखा है। 

The Fame game actor Gagan Arora announce his marriage with long time girlfriend: shared photos on instagram
गगन अरोड़ा और मुदिता - फोटो : सोशल मीडिया

गगन अरोड़ा ने शादी की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि लगभग एक महीने पहले, कोरोना की लहर के अंत में बहुत सारे प्रतिबंधों के बीच हमने एक छोटे से फंक्शन में अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर इस नई यात्रा की शुरुआत की है। आप मुझे हर रोज खुश करती हैं, चाहे वो आपके महंगे लहंगे में हो या आपके आरामदायक पजामे में, आप मुझे रोज एक बेहतर इंसान बनाती हैं, चाहे वह आपके हेवी शादी के मेकअप में हो या सीधे बेड लुक में।

The Fame game actor Gagan Arora announce his marriage with long time girlfriend: shared photos on instagram
गगन अरोड़ा और मुदिता - फोटो : Instagram

गगन ने आगे लिखा कि उसने (मुदिता) कहा कि अगर मुझे वो पसंद है, तो एक अंगूठी पहना दूं तो मैंने पहना दी। किस लीचड़ के साथ फस गई है, कुछ दिनों में पता चलेगा। तब तक के लिए मिसेज अरोड़ा का स्वागत नहीं करोगे। वहीं, इसके साथ गगन ने दूसरी फोटो, जिसमें गगन और उनकी पत्नी भागते हुए दिख रहे हैं, के लिए लिखा कि यह हमारा प्लान बी था, अगर घरवाले नहीं मानते तो। PS-  आज से 12 साल पहले मुदिता को देखकर अपने दोस्तों को कहा था कि यही तुम्हारी भाभी बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Fame game actor Gagan Arora announce his marriage with long time girlfriend: shared photos on instagram
गगन अरोड़ा - फोटो : Instagram

गगन के फोटो शेयर करने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। अभिनेत्री बरखा सिंह ने लिखा कि हाहाहा गग्गू मुझे यकीन नहीं था कि यह सच या मजाक, बधाई हो। वहीं, फ्लोरा सेनी, डॉली सिंह और अंशुमान मल्होत्रा ने भी दोनों को बधाई दी। इसके साथ ही फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
The Fame game actor Gagan Arora announce his marriage with long time girlfriend: shared photos on instagram
गगन अरोड़ा - फोटो : Instagram

गगन अरोड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2018 में फिल्म स्त्री से की थी। वहीं, वह कई वेब सीरीज में भी नजर आए हैं। वह कॉलेज रोमांस, गर्ल्स होस्टल, टब्बर जैसी कई शोज का हिस्सा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed