फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

द फैमिली मैन 2: शरद केलकर और प्रियामणि की तस्वीर में फोटो बॉम्बर बने चेल्लम सर, लोगों ने कहा लोनावला का खुलेगा राज

Tue, 29 Jun 2021 12:53 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 29 Jun 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
The family man 2 chellam sir photo bomb sharad kelkar and priyamani picture fans ask this question
शरद केलकर - फोटो : Instagram

द फैमिली मैन 2 एक ऐसी सीरीज है जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। श्रीकांत हो या राजी या फिर जे.के हर किरदार ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। इस सीरीज के कई सितारे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी यादें ताजा करते रहते हैं। हाल ही में अरविन्द की भूमिका निभाने वाले शरद केलकर ने प्रियामणि के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमें ये दोनों कैमरा की तरफ देखकर पोज कर रहें हैं। लेकिन देखते ही देखते ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई और लोग इस तस्वीर पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।



उदय महेश उर्फ चेल्लम सर को लेकर हो रही है चर्चा

अगर आप इस तस्वीर को ध्यान से देखें तो इसमें 'द फैमिली मैन 2' में चेल्लम की भूमिका निभाने वाले उदय महेश भी हैं, जो इनकी इस तस्वीर में फोटो बॉम्बर बनने का काम कर रहे हैं। वो इस तस्वीर के एक कॉर्नर में कान पर फोन लगाए किसी से बात कर रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और प्रशंसक इस पर तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

The family man 2 chellam sir photo bomb sharad kelkar and priyamani picture fans ask this question
शरद केलकर - फोटो : Instagram

शरद ने कहा मुझे फोटो बॉम्बर पसंद नहीं

शरद केलकर ने इस तस्वीर को साझा किया और उसके साथ ही एक बहुत मजेदार कैप्शन भी लिखा। शरद ने प्रियामणि के साथ ये तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मुझे फोटो बॉम्बर पसंद नहीं हैं, लेकिन चेल्लम सर आई लव यू।' उनकी इस तस्वीर पर दर्शन कुमार से लेकर प्रियामणि ने तो फनी प्रतिक्रियाएं दी ही, लेकिन इसी के साथ प्रशंसकों ने शरद केलकर की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, अब चेल्लम सर ही बताएंगे कि लोनावला में क्या हुआ था।

The family man 2 chellam sir photo bomb sharad kelkar and priyamani picture fans ask this question
शरद केलकर - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर मिल रही हैं ऐसी प्रतिक्रियाएं

कुछ प्रशंसकों ने इस तस्वीर पर चुटकी लेते हुए लिखा कि अब लोनावला के ट्रिप के रहस्य को उजागर करने में चेल्लम सर ही मदद करेंगे। एक यूजर ने लिखा, 'देश जानना चाहता है कि लोनावला में क्या हुआ था। वही दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसलिए चेल्लम सर को सब पता रहता है। यूजर ने इन दोनों की इस तस्वीर पर चुटकी लेते हुए लिखा, 'चेल्लम सर ने श्रीकांत को ये नहीं बताया कि आप लोनावला के होटल में थे। दूसरे यूजर ने उदय महेश के फोन पर बात करते हुए पोज को देखकर कहा, 'सिर्फ चेल्लम सर को पता है लोनावला में क्या हुआ था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
The family man 2 chellam sir photo bomb sharad kelkar and priyamani picture fans ask this question
उदय महेश - फोटो : Social Media

द फैमिली मैन 2 में बने थे अंडरकवर एजेंट
 
उदय महेश ने 'द फैमिली मैन 2' में एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाई थी जो अपने जमाने में कई केस सुलझा चुका है। उनका नाम इस सीरीज में चेल्लम है। चेल्लम अपनी नौकरी से रिटायरमेंट ले चुका है, लेकिन फिर भी वो श्रीकांत की केस सुलझाने में पूरी मदद करता है। हालांकि शो में उनकी भूमिका बहुत अधिक नहीं थी। लेकिन अपने हिस्से को उन्होंने बखूबी निभाया और दर्शकों ने उनके किरदार को खूब प्यार दिया।

विज्ञापन
The family man 2 chellam sir photo bomb sharad kelkar and priyamani picture fans ask this question
शरद केलकर - फोटो : Social Media

शरद और प्रियामणि की भी दिखाई शो में नजदीकियां

शरद केलकर और प्रियामणि दोनों ही इस सीरीज के पहले और दूसरे पार्ट का हिस्सा रहें हैं। शरद ने 'अरविन्द' का तो प्रियामणि ने 'सुचित्रा' की भूमिका निभाई। प्रियामणि शो में श्रीकांत की पत्नी बनी हुईं हैं और शरद केलकर की बहुत अच्छी दोस्त हैं। अरविन्द के साथ सुचित्रा स्कूल में पढ़ाती थी, वही से इनकी दोस्ती की शुरुआत होती है। लेकिन बाद में शरद अपनी नौकरी छोड़कर खुद की एक कंपनी खोलते हैं, जिसमें सुचित्रा भी उन्हें ज्वाइन करती है। अपनी कंपनी की एक मीटिंग के लिए ये दोनों लोनावला जाते हैं, देर रात होने की वजह से ये दोनों एक होटल लेकर वही पर रुक जाते हैं। वहां इनके बीच क्या होता है ये सीरीज में नहीं दिखाया गया है। बस आगे यही दिखाया गया कि लोनावाला से आने के बाद सुचित्रा अपनी नौकरी छोड़ देती है और उसके और श्रीकांत के रिश्ते में भी दूरियां बढ़ने लगती हैं। हालांकि बाद में वो अपनी नौकरी पर वापस लौट आती है। इस सीरीज के तीसरे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। 

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed