फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरों के खिलाड़ी 11: 'गुरुजी' बन अर्जुन बिजलानी ने श्वेता तिवारी को सिखाया क्रेजी डांस, वायरल हुआ वीडियो

Tue, 29 Jun 2021 11:47 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 29 Jun 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
video Shweta Tiwari Arjun Bijlani breaks into impromptu dance on Na Jaane Kyun
अर्जुन बिजलानी-श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी के साथ साथ कलर्स टीवी रियलिटी शो खतरों की खिलाड़ी की साऊथ अफ्रीका के शूटिंग वापस आएं हुए सभी एक्टर्स और क्रू को बीएमसी ने सात दिन की लिए क्वारंटीन कर दिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें साझा करने का सिलसिला जारी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर खतरों के खिलाड़ी 11 को लेकर खूब बज बना हुआ है। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर अर्जुन बिजलानी और श्वेता तिवारी का वीडियो वायरल हुआ है। दोनों ने क्रेजी डांस करते हुए वीडियो साझा किया है।



इस वीडियो में अर्जुन और श्वेता डांस करते हए नजर आ रहे हैं। इस क्रेजी डांस में दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब है। वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन बिजलानी ने कैप्शन लिखा, 'मैंने श्वेता को अपने वर्जन का क्रेजी डांस सिखाया। ठीक है ना श्वेता।'

video Shweta Tiwari Arjun Bijlani breaks into impromptu dance on Na Jaane Kyun
अर्जुन बिजलानी - फोटो : Instagram: @arjunbijlani

वहीं, इसके जवाब में श्वेता तिवारी ने कहा, 'हां मेरे ख्याल से मैं एक अच्छी स्टूडेंट हूं। गुरुजी। इंस्टा पर अर्जुन बिजलानी और श्वेता तिवारी का ये फनी बैंटर काफी पसंद किया जा रहा है।' इसपर अर्जुन ने लिखा- वो तो आप हैं। इस वीडियो में डांस करते हुए अंत में श्वेता अर्जुन से कहती नजर आ रही हैं- क्या कर रहा है तू?

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Bijlani (@arjunbijlani)

video Shweta Tiwari Arjun Bijlani breaks into impromptu dance on Na Jaane Kyun
अर्जुन बिजलानी

इस वीडियो में अर्जुन 'छोटी सी बात' का गाना 'न जाने क्यूं' गाते नजर आ रहे हैं और श्वेता तिवारी के साथ डांस करते दिख रहे हैं। श्वेता उनके डांस स्टेप्स से ताल मिलाती दिख रही हैं। खतरों के खिलाड़ी में अर्जुन-श्वेता के अलावा निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, अनुष्का सेन, आस्था गिल, वरुण सूड, महक चहल, दिव्यांका त्रिपाठी, विशाल आदित्य सिंह जैसे जाने माने सेलेब्स हिस्सा बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
video Shweta Tiwari Arjun Bijlani breaks into impromptu dance on Na Jaane Kyun
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

खतरों के खिलाड़ी 11 के प्रोमोज फैंस के बीच चर्चा में हैं। कभी दिव्यांका त्रिपाठी तो कभी अर्जुन बिजलानी, सभी एक्टर्स के प्रोमोज एक के बाद एक सामने आ रहे हैं और फैंस की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं। अब श्वेता तिवारी भी खतरों का सामना करती नजर आईं। चैनल ने शो का प्रोमो शेयर किया है जिसमें डर के मारे श्वेता का बुरा हाल होता नजर आ रहा है। टास्क देखकर श्वेता रोने लगती हैं और यही कहती नजर आ रही- मैं ये नहीं कर सकती सर। श्वेता को देखकर वहां मौजूद लोगों की हंसी भी छूट जाती है।

विज्ञापन
video Shweta Tiwari Arjun Bijlani breaks into impromptu dance on Na Jaane Kyun
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, प्रोमो में श्वेता के स्टंट को नहीं दिखाया गया है। इससे पहले निक्की तंबोली ने कीड़े-मकौड़ों के बीच, अर्जुन बिजलानी ने बिजली के तार के साथ तो वहीं शेरों के बीच राहुल वैद्य का प्रोमो सामने आया था। दिव्यांका त्रिपाठी भी मगरमच्छ के साथ चैलेंज पूरा करती दिखीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed