बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। उनके अभिनय को खूब पसंद किया जाता है। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने एक अलग पहचान बना ली है। वह हमेशा चैलेंजिंग किरदार निभाना पसंद करते हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म की सफलता को अभिनेता एंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म को जी5 पर रिलीज किया गया है। इसमें उन्होंने पीसी सोलंकी का किरदार निभाया है।
The Family Man 3: जल्द दुश्मन के छक्के छुड़ाते दिखेंगे 'श्रीकांत तिवारी', मनोज बाजपेयी ने दिया बड़ा अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, फैंस अमेजन प्राइम वीडियो पर आई द फैमिली मैन के तीसरे सीजन के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि वह कब आएगा, इसके तीसरे सीजन से जुड़ी अपडेट पर फैंस की नजर रहती है। क्योंकि उनको श्रीकांत तिवारी के रूप में एक बार फिर से मनोज बाजपेयी स्क्रीन पर देखना है।
'द फैमिली मैन' को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। इस बीच अब खुद मनोज बाजपेयी ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि द फैमिली मैन का तीसरा सीजन आ रहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि इसकी शूटिंग कब से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: खतरों के खिलाड़ी 13 शो को बीच में छोड़कर मुंबई वापस आएंगे रोहित रॉय? जानें इसके पीछे की वजह
मीडिया से बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने 'द फैमिली मैन सीजन 3' को लेकर एक ऐसा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत जल्द कॉन्ट्रैक्ट मिलने वाला है और डेट्स फाइनल हो जाएंगी। मुझे विश्वास है कि हम इस साल के अंत तक शूटिंग शुरू कर देंगे। उसके बाद भी इस सीरीज को फुल एंड फाइनल तैयार होने में लगभग आठ महीने का समय लग सकता है। मैं इस बात के लिए बेहद उत्साहित हूं कि मुझे एक बार फिर श्रीकांत तिवारी की पोशाक पहनने का मौका मिलने जा रहा है।
यह भी पढ़ें: सलमान खान ने पूरी की 'टाइगर 3' की शूटिंग, जल्द देखने को मिलेगा भाईजान का 'दबंग' अंदाज
आपको बता दें कि ‘द फैमिली मैन’ के पहले सीजन में मनोज ने आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। वहीं, दूसरे सीजन में साउथ अभिनेत्री सामंथा के एक्शन सीन्स के फैंस कायल हो गए थे। अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज के दूसरे चैप्टर के अंत में यह संकेत दिया गया कि इस बार श्रीकांत कोरोना जैसी किसी महामारी से निपटते नजर आने वाले हैं। अब यह देखना वाकई में दिलचस्प होगा कि चैप्टर 3 में मेकर्स दर्शकों के लिए क्या कुछ खास करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: पिता को याद कर भावुक हुए आयुष्मान, पोस्ट में दर्द किया जाहिर, पढ़कर आंखें हो जा रही नम