सब्सक्राइब करें

The Family Man 4: ‘द फैमिली मैन 3’ के बाद भी जारी रहेगा श्रीकांत का सफर? चौथे सीजन को लेकर अटकलें तेज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 22 Aug 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
The Family Man 4 manoj bajpayee spy thriller continues with fourth season know raj and dk plan
द फैमिली मैन - फोटो : इंस्टाग्राम: Prime Video

'द फैमिली मैन' के बहुप्रतीक्षित तीसरे सीजन में मनोज बाजपेयी देसी जेम्स बॉन्ड श्रीकांत तिवारी के रूप में वापस एक्शन में आने के लिए तैयार हैं। प्रशंसक नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच ताजा रिपोर्टों से पता चलता है कि तीसरा सीजन लोकप्रिय जासूसी थ्रिलर का अंत नहीं होगा। दरअसल, तीसरे सीजन की रिलीज से पहले ही इसके चौथे सीजन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में चौथे सीजन को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है-

The Family Man 4 manoj bajpayee spy thriller continues with fourth season know raj and dk plan
द फैमिली मैन 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, 'द फैमिली मैन 3' की शूटिंग चल रही है। इसी बीच इसके निर्माता और निर्देशक राज और डीके पहले से ही चौथे और अंतिम सीजन पर विचार कर रहे हैं। अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, 'तीसरे सीजन की शूटिंग चल रही है और टीम में हर कोई इस बात को लेकर उत्साहित है कि यह कैसे आकार ले रहा है। इसके साथ ही सीरीज को चौथे संस्करण के साथ साइन करने की भी चर्चा चल रही है। राज-डीके इस समय इस पर विचारकर रहे हैं और अभी अंतिम निर्णय लेना बाकी है।'

The Family Man 4 manoj bajpayee spy thriller continues with fourth season know raj and dk plan
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj

'द फैमिली मैन' का प्रीमियर साल 2019 में हुआ। इस कॉमेडी और जासूसी से भरपूर सीरीज ने दर्शकों का दिल जीत लिया। मनोज बाजपेयी, प्रियामणि और शारिब हाशमी अभिनीत यह शो बेहद हिट रहा। दूसरे सीजन ने उत्साह को और बढ़ा दिया, जिससे तीसरे सीजन का स्तर ऊंचा हो गया।

Katrina Kaif: अभिनय ही नहीं बिजनेस में भी बेस्ट देती हैं कैटरीना, दोनों के बीच संतुलन बनाने को बताया मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
The Family Man 4 manoj bajpayee spy thriller continues with fourth season know raj and dk plan
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम

जानकारी के अनुसार, सीरीज को खत्म करने का विचार अभी शुरुआती चरण में है। तीसरे सीजन को समाप्त करने के बाद ही सभी हितधारकों के साथ चर्चा होगी और अंतिम निर्णय लिया जाएगा। चौथे सीजन की स्क्रिप्टिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, टीम नई स्क्रिप्ट पर काम करने के लिए तीसरे सीजन के शूटिंग शेड्यूल में ब्रेक का उपयोग कर रही है। हालांकि, निर्माताओं की तरफ से अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। 

Taapsee Pannu: पति मैथियास बो का मैच देखने कभी नहीं गई तापसी पन्नू, कहा- लाइव देखना लगता है तनावपूर्ण

विज्ञापन
The Family Man 4 manoj bajpayee spy thriller continues with fourth season know raj and dk plan
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती जा रही है, प्रशंसकों को एक रोमांचक सफर देखने को मिल रहा है। यह देखना बाकी है कि क्या यह श्रीकांत तिवारी के कारनामों का अंत होगा, लेकिन एक बात जाहिर है कि निर्माता अपनी प्रिय सीरीज के लिए एक यादगार समापन देने के लिए समर्पित हैं।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed