{"_id":"60e1358c8ebc3e719c743b21","slug":"the-family-man-actor-sharad-kelkar-gets-threats-saying-srikant-and-suchi-ke-beech-mat-aao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"द फैमिली मैन: मनोज बाजपेयी की 'पत्नी' से फ्लर्ट करना शरद केलकर को पड़ा भारी, मिल रही जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
द फैमिली मैन: मनोज बाजपेयी की 'पत्नी' से फ्लर्ट करना शरद केलकर को पड़ा भारी, मिल रही जान से मारने की धमकी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 04 Jul 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शरद केलकर
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
द फैमिली मैन 2 एक ऐसी सीरीज है जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। श्रीकांत हो या राजी या फिर जे.के हर किरदार ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। इस सीरीज के कई सितारे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी यादें ताजा करते रहते हैं। बीते दिनों अरविन्द की भूमिका निभाने वाले शरद केलकर ने प्रियामणि के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमें ये दोनों कैमरा की तरफ देखकर पोज कर रहें हैं। सीरीज में अरविंद को सुचि का दोस्त दिखाया गया है जो कि मनोज बाजपेयी (फैमिली मैन) की पत्नी हैं। मेकर्स ने एक थोड़ा सा हिंट ये भी दिया है कि अरविंद सुचि के साथ रिलेशनशिप में है।
अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने खुलासा किया है कि उन्हें अब धमकियां मिल रही हैं। शरद ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान जान से मारने की मिल रही धमकियों के बारे में बताया।
2 of 5
शरद केलकर
- फोटो : Social Media
शरद ने बताया कि सीरीज में श्रीकांत और सूची के बीच में आने के लिए प्रशंसकों द्वारा धमकियां मिल रही हैं। शरद केलकर और प्रियामणि दोनों ही इस सीरीज के पहले और दूसरे पार्ट का हिस्सा रहें हैं। शरद ने 'अरविन्द' का तो प्रियामणि ने 'सुचित्रा' की भूमिका निभाई। प्रियामणि शो में श्रीकांत की पत्नी बनी हुईं हैं और शरद केलकर की बहुत अच्छी दोस्त हैं। अरविन्द के साथ सुचित्रा स्कूल में पढ़ाती थी, वही से इनकी दोस्ती की शुरुआत होती है।
3 of 5
शरद केलकर
- फोटो : Instagram
लेकिन बाद में शरद अपनी नौकरी छोड़कर खुद की एक कंपनी खोलते हैं, जिसमें सुचित्रा भी उन्हें ज्वाइन करती है। अपनी कंपनी की एक मीटिंग के लिए ये दोनों लोनावला जाते हैं, देर रात होने की वजह से ये दोनों एक होटल लेकर वही पर रुक जाते हैं। वहां इनके बीच क्या होता है ये सीरीज में नहीं दिखाया गया है। बस आगे यही दिखाया गया कि लोनावाला से आने के बाद सुचित्रा अपनी नौकरी छोड़ देती है और उसके और श्रीकांत के रिश्ते में भी दूरियां बढ़ने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शरद केलकर
- फोटो : Instagram
हालांकि बाद में वो अपनी नौकरी पर वापस लौट आती है। इस सीरीज के तीसरे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में सीरीज में काम करने के बाद शरद को कई नफरत भरे मैसेजेस मिल रहे हैं। इनमें जान से मारने की धमकियां भी शामिल हैं। इन मैसेजेस में कहा गया है कि अरविंद को सूची से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
शरद केलकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक इंटरव्यू के दौरान शरद केलकर ने बताया कि ‘मुझे हर दिन इस प्रकार के मैसेज मिलते हैं कि श्रीकांत और सूची के बीच मत आओ, वरना जान से मार देगें तुमको’। इसके अलावा शरद को और भी धमकियां मिलती है जिसकी वजह से वे इनके अब आदि हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।