फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Darlings: 'मैं वक्त पर आऊंगा' बोलकर शाहरुख ने आलिया से मांगा काम, मिला यह जोरदार जवाब

Sun, 04 Jul 2021 08:41 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 04 Jul 2021 08:41 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan wants to work in an Alia Bhatt production, promises ‘I will come in time for the shoot and be very professional’
आलिया भट्ट-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म डार्लिंग्स की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म के जरिए आलिया बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने शनिवार को फिल्म के सेट से अपनी कुछ तस्वीरें फैंस की है। अभिनेत्री ने बताया कि वह फिल्म के पहले दिन की शूटिंग को लेकर एक्साइटेड और नर्वस हैं। इसी बीच शाहरुख खान ने मजेदार ट्वीट करते हुए उन्हें साइन करने की बात कही है। वहीं आलिया ने भी अपने प्यारे जवाब से फैंस का दिल जीता है।



दरअसल, शाहरुख ने आलिया के पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, 'इस प्रोडक्शन के बाद प्लीज अपने अगले होम प्रोडक्शन के लिए मुझे साइन कर लो। मैं शूटिंग के लिए टाइम पर आऊंगा और बहुत प्रोफेशनल रहूंगा....वादा।'

Shah Rukh Khan wants to work in an Alia Bhatt production, promises ‘I will come in time for the shoot and be very professional’
आलिया भट्ट - फोटो : instagram

शाहरुख के इस मजेदार ट्वीट पर आलिया भट्ट ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हाहाहहा.... मैं इससे ज्यादा और कुछ मांग ही नहीं सकती थी... डील डन, आपको साइन कर लिया। मेरे पसंदीदा को ढेर सारा प्यार।' आलिया भट्ट के इस जवाब को न सिर्फ आलिया भट्ट बल्कि शाहरुख खान के फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं।

Shah Rukh Khan wants to work in an Alia Bhatt production, promises ‘I will come in time for the shoot and be very professional’
alia bhatt - फोटो : instagram

गौरतलब है कि फिल्म डार्लिंग को शाहरुख खान के बैनर रेड चिलीज के साथ मिलकर आलिया भट्ट को-प्रोड्यूस कर रही हैं। बता दें कि आलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'डॉर्लिंग्स के शूट का पहला दिन। यह निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म है, लेकिन मैं हमेशा पहले एक अभिनेत्री रहूंगी। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों होता है लेकिन कोई भी नई फिल्म शुरू करने से एक रात पहले मुझे बहुत घबराहट होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan wants to work in an Alia Bhatt production, promises ‘I will come in time for the shoot and be very professional’
आलिया भट्ट - फोटो : instagram

आलिया आगे लिखा था, ‘मुझे पूरी रात सपने आते हैं कि मैं अपने संवाद भूल गई हूं, मैं बेचैन हो जाती हूं। सेट पर इस डर से 15 मिनट पहले पहुंच जाती हूं ताकि मुझे देरी ना हो जाए। मुझे लगता है कि यह घबराहट कभी नहीं जाएगी और यह जानी भी नहीं चाहिए, क्योंकि घबराने और अनिश्चित होने का मतलब है कि आप वास्तव में परवाह करते हैं।’’ अंत में आलिया ने फैंस से उन्हें गुडलक विश करने की भी अपील की है।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

विज्ञापन
Shah Rukh Khan wants to work in an Alia Bhatt production, promises ‘I will come in time for the shoot and be very professional’
गंगूबाई काठियावाड़ी पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट के पास इन दिनों फिल्मों की लाइन लगी हुई है। आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। अब फिल्म के रिलीज पर निगाहें टिकी हुई हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' और एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed