फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर और किरण का तलाक: दोनों को समझाया लेकिन...', करीबी दोस्त अमीन हाजी का खुलासा

Sun, 04 Jul 2021 07:46 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 04 Jul 2021 07:46 AM IST
विज्ञापन
Aamir khan Kiran rao good friend Amin Hajee on their divorce says he knew of their decision long ago
आमिर खान-किरण राव-अमीन हाजी - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार आमिर खान और किरण राव तलाक ले रहे हैं। दोनों ने अपना बयान भी जारी कर दिया है। कपल की 15 साल की शादी टूट रही है। आमिर और किरण की मुलाकात फिल्म 'लगान' के सेट पर ही हुई थी। किरण लगान की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं और एक काम के सिलसिले में उन्होंने कॉल किया। इस दौरान आमिर और किरण के बीच तकरीबन आधा घंटे बात हुई, बस यहीं से आमिर किरण से इंप्रेस हो गए थे। किरण आमिर से 9 साल छोटी हैं। उन्होंने 28 दिसंबर 2005 को दूसरी शादी की थी। शनिवार को आमिर और किरण ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वो दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं।



इस खबर को सुनकर आमिर खान के फैंस सहित उनके करीबी दोस्त अमीन हाजी भी हैरान हैं। अमीन हाजी ने आमिर और किरण की रिलेशनशिप को लेकर अब एक बड़ा खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'आमिर खान और किरण राव के फैसले पर अमीन हाजी ने बताया, 'मेरे परिवार को इस बारे में काफी पहले से मालूम था, लेकिन दोनों आज एक-दूसरे से अलग होने का एलान करेंगे'

Aamir khan Kiran rao good friend Amin Hajee on their divorce says he knew of their decision long ago
आमिर खान, किरण राव - फोटो : instagram/_kiranraokhan

अमीन कहते हैं, 'ये बात सिर्फ आमिर खान और किरण ही जानते थे। मेरे लिए ये एक बहुत बड़ा सदमा है। हमारी बात हुई तो पता चला कि आमिर और किरण अपने बेटे आजाद के साथ कारगिल में हैं। बल्कि, किरण ने तो आज सुबह ही तीनों की एक फोटो भी मुझे भेजी थी। मैंने वो फोटो अपने परिवार को दिखाई और उनसे बताया कि वो लोग अभी भी साथ हैं, बस उनका मैरिटल स्टेटस बदला है।'

Aamir khan Kiran rao good friend Amin Hajee on their divorce says he knew of their decision long ago
आमिर खान, किरण राव - फोटो : instagram/_kiranraokhan

तलाक की खबर से भावुक हुए अमीन हाजी ने कहा, 'हम लोगों ने उनसे बात करने की कोशिश भी की, कि अगर चीजों को सुलझाया जा सकता है तो वो एक बार फिर से सोच लें। जब मेरी शादी हुई तो आमिर मेरे बेस्ट मैन थे और जब उनकी किरण से शादी हुई तो मैं उनका बेस्ट मैन था, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये हम लोगों के लिए कितना बड़ा सदमा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir khan Kiran rao good friend Amin Hajee on their divorce says he knew of their decision long ago
आमिर खान, किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

अमीन हाजी ने आगे कहा, 'हम लोग साथ बैठे और इस बारे में काफी चर्चा भी की, लेकिन जैसा कि मैंने बताया कि आमिर और किरण तब तक कोई बड़ा फैसला नहीं लेते, जब तक कि वो उसपर पूरी तरह से सोच विचार ना कर लें। मैं उनसे ये तो नहीं कह सकता था कि आप दोनों ऐसा नहीं कर सकते, लेकिन काश मैं ऐसा कर पाता और आमिर-किरण को अलग होने से रोक पाता। फिर भी, मैं उन दोनों का और उनके फैसले का सम्मान करता हूं।'

विज्ञापन
Aamir khan Kiran rao good friend Amin Hajee on their divorce says he knew of their decision long ago
आमिर खान, किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आमिर और किरण ने कहा कि ‘अपने 15 साल के खूबसूरत सफर में हमने एक साथ जीवन भर का अनुभव, आनंद और खुशी महसूस किया है। हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ बढ़ा है। अब हम अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे। अब पति-पत्नी के रूप में नहीं बल्कि एक दूसरे के को-पैरेंट्स और परिवार के साथ।‘

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed