फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan Kiran Rao: इसलिए आमिर खान ने बंद किया था मोबाइल, किरण राव के प्यार में शाकाहारी भी हुए

Sun, 04 Jul 2021 05:45 AM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 04 Jul 2021 05:45 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Kiran Rao Divorce after 15 Years of Marriage
आमिर खान, किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल वैलेंटाइंस डे के ठीक दो हफ्ते पहले जब आमिर खान ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ किया तो दावा यही किया गया कि ऐसा वह अपनी निर्माणाधीन फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के काम पर फोकस करने के लिए कर रहे हैं। लेकिन, आमिर खान को करीब से जानने वाले तभी समझ गए थे कि मामला गड़बड़ है। अपनी फोन लिस्ट में मौजूद लोगों को मिनट टू मिनट जवाब देने वाले आमिर और मोबाइल से दूरी, लोग सोच भी नहीं सकते थे। फिर मसला आया, उनके बेटे जुनैद की लॉन्चिंग का। आमिर खान और आदित्य चोपड़ा पुराने दोस्त हैं। आमिर फिल्म में हों तो आदित्य भी कभी उस फिल्म में दखलंदाजी नहीं करते हैं। लेकिन, बाहर का मामला तो ठीक ठाक रहा पर इस चक्कर में घर का मामला बिगड़ गया।

Aamir Khan Kiran Rao Divorce after 15 Years of Marriage
आमिर खान, किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर का वैलेंटाइस डे से पहले अपना मोबाइल बंद करना उनके और किरण राव के रिश्ते की पहली गांठ है। आमिर नहीं चाहते थे कि उस दिन मोहब्बत के ऐसे संदेशों का आदान प्रदान उनके मोबाइल पर हो, जिन्हें वह अब खुद नहीं बोलना चाहते। आमिर के करीबी बताते रहे हैं कि आमिर और किरण राव के रिश्तों की दूरियां वहां से शुरू हुईं जब आमिर के घर पर सबके सामने एक त्योहार के दौरान एक अभिनेत्री की मौजूदगी को लेकर स्थिति असहज हो गई थी। हालांकि, किरण राव से आमिर के तलाक को लेकर उनके करीबी बीच में किसी तीसरे के आने की खबरों को बेबुनियाद बता रहे हैं लेकिन असल दूरी दोनों में इस त्योहार के जश्न से ही शुरू हुई।

Aamir Khan Kiran Rao Divorce after 15 Years of Marriage
आमिर खान-किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

जो लोग आमिर को और पहले से जानते हैं, वे आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता के तलाक की वजह भी बताते हैं। ये मामला फिल्म ‘दिल चाहता है’ की शूटिंग के दिनों का है और किरण राव तब तक आमिर की ज़िंदगी में आ भी चुकी थीं। पर किरन राव तब तक रीना के रडार पर ही नहीं थीं। आमिर और रीना का तलाक जिस वजह से हुआ, वह वजह रीना ने जानने के बावजूद कभी किसी को खुद नहीं बताई। हां, ‘दिल चाहता है’ की क्रू में से अधिकतर लोगों को ये किस्सा पता चल चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Kiran Rao Divorce after 15 Years of Marriage
आमिर खान, किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

अब बीते महीने फिल्म ‘लगान’ के 20 साल पूरे होने पर मीडिया से मुलाकात में आमिर ने जिस तरह दिल खोलकर अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता के समर्पण की तारीफ की और उन्हें इस फिल्म की मेकिंग का अहम हिस्सा बताया तो मामला वही पब्लिक होने लगा था। आमिर और किरण राव इसी फिल्म के सेट पर मिले थे लेकिन 20 साल के रिश्ते को आमिर ने इस बार तवज्जो नहीं दी। और, ऐसा इसलिए क्योंकि तब तक दोनों का तलाक हो चुका था।

विज्ञापन
Aamir Khan Kiran Rao Divorce after 15 Years of Marriage
आमिर खान, किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर और किरण राव दोनों स्वाभिमानी फिल्ममेकर माने जाते हैं। शादी के बाद आमिर खान ने किरण राव को अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘धोबी घाट’ में फिल्म निर्देशक भी बनाया। आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्मों में रीना दत्ता की जगह किरण राव का नाम भी जाने लगा था, लेकिन दोनों के रिश्ते हाल के दिनों में बस कारोबारी ही रह गए थे। दोनों ने अपने तलाक को लेकर संयुक्त बयान में भरोसे की बात बार बार की है और ये भी कहा कि समय के साथ दोनों के रिश्तों में ये बढ़ता ही गया लेकिन असल बात यही है कि इस रिश्ते में भरोसे की कमी ही किरण राव को बार बार खलती रही। किरण राव ने आमिर को खाने पीने की आदतों में तो अपने हिसाब से ढाल लिया था, लेकिन वह आमिर की हरफनमौला आदतों को बदलने में नाकाम रहीं। नतीजा, तलाक!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed