फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: आमिर खान, किरण राव ने लिया तलाक का फैसला और राजू साप्ते ने की आत्महत्या

Sun, 04 Jul 2021 12:41 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 04 Jul 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Kiran Announced Divorce and Raju Sapte Suicide Top 5 Entertainment News
आमिर खान, किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म अभिनेता आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव ने अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने इस अलगाव के लिए पिछले कुछ अरसे से बातचीत शुरू कर दी थी। अब इस मसले के सारे पहलू औपचारिक रूप से पूरे होने के बाद इस अलगाव का एलान दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी करके किया। बयान के मुताबिक अभिभावक के तौर पर दोनों साथ अपने बच्चे का पालन पोषण करेंगे। दोनों के कारोबारी रिश्ते भी बने रहेंगे।

Aamir Khan Kiran Announced Divorce and Raju Sapte Suicide Top 5 Entertainment News
राजू साप्ते - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजधानी एक्सप्रैस, मान्या द वंडर बॉय जैसी फिल्मों के आर्ट डायरेक्टर राजू (राजेश) साप्ते ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में उन्होंने आत्महत्या करने के पीछे की वजह बताई है। इस वीडियो में उन्होंने लेबर यूनियन से जुड़े राकेश मौर्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

दुखद: आर्ट डायरेक्टर राजू साप्ते ने की आत्महत्या, मौत से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो

Aamir Khan Kiran Announced Divorce and Raju Sapte Suicide Top 5 Entertainment News
प्राचीन चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

कसौटी जिंदगी की (Kasautii Zindagii Kay) से डेब्यू करने वाले एक्टर प्राचीन चौहान (Pracheen Chauhan) को मुंबई के मलाड ईस्ट पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार किया था। प्राचीन पर 22 साल की लड़की से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे थे। एक्टर के खिलाफ पीड़िता ने मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अब प्राचीन को बेल मिल गई है।

राहत: न्यायिक हिरासत में भेजे गए प्राचीन चौहान को मिली बेल, छेड़छाड़ का है आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Kiran Announced Divorce and Raju Sapte Suicide Top 5 Entertainment News
सरोज खान - फोटो : अमर उजाला मुंबई

भारत की पहली महिला कोरियोग्राफर के संघर्ष और सफलता की कहानी अब परदे पर पेश होने जा रही है। हिंदी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक जल्द शुरू होने वाली है। सरोज खान के वारिसों ने उनकी बायोपिक के कानूनी अधिकार फिल्म व म्यूजिक कंपनी टी सीरीज को दे दिए हैं। अपनी डांस कोरियोग्राफी से भारतीय सिनेमा में धूम मचाने वाली निर्मला किशनचंद साधु सिंह नागपाल उर्फ सरोज खान को कई बेहद सफल गीतों के लिए जाना जाता था। हिंदी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्रियां उनको अपना डांस गुरु मानती रही हैं। 50 साल तक कैमरे के सामने सक्रिय रहीं सरोज खान के बीती सदी के नौवें और आखिरी दशक में आए तमाम गानों को बहुत ही लोकप्रियता मिली। 

Saroj Khan: पहली पुण्यतिथि पर दिग्गज कोरियोग्राफर की बायोपिक का एलान, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

विज्ञापन
Aamir Khan Kiran Announced Divorce and Raju Sapte Suicide Top 5 Entertainment News
मंदिरा बेदी, सोना महापात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

30 जून की सुबह निर्देशक राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के आंसू नहीं थम रहे थे और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। राज कौशल के निधन के बाद मंदिरा बेदी ने अपने बेटे से अंतिम संस्कार कराने के बजाय यह जिम्मेदारी खुद उठाने का फैसला किया। वह नहीं चाहती थीं कि इतनी छोटी उम्र में उनका बेटा अपने पिता को मुखाग्नि दे। एक तरफ मंदिरा ने पति की अर्थी को कंधा देकर कई रुढ़िवादी सोच को तोड़ा। तो वही दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ऐसा करने और अंतिम संस्कार के दौरान जींस टॉप पहनने पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने न तो मंदिरा के दुख को समझा और न ही भावनाओं को बस उनके कपड़ों पर टिप्पणी करने लगे। अब इस मामले में सिंगर सोना मोहापात्रा मंदिरा बेदी के सपोर्ट में आ गई हैं।

समर्थन: पति की अर्थी को कंधा देने पर ट्रोल हुईं मंदिरा को मिला सोना मोहापात्रा का सपोर्ट, बोलीं- हमारे समाज में...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed