{"_id":"60e0afe58ebc3ecba16ef5ef","slug":"dharmendra-when-he-worked-in-an-adult-film-of-kanti-shah-sunny-deol-got-angry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: जब जाने-अनजाने में धर्मेंद्र कर गए थे एडल्ट फिल्म में काम, आग बबूला हो गए थे सनी देओल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: जब जाने-अनजाने में धर्मेंद्र कर गए थे एडल्ट फिल्म में काम, आग बबूला हो गए थे सनी देओल
हिंदी सिनेमा में 'ही मैन' के तौर पर पहचाने जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र ने 70-80 के दशक के बीच ऐसी फिल्मों में अभिनय किया जिनकी वजह से उनकी छवि लोगों में एक्शन हीरो वाली बन गई। धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की पर कामयाबी मिली मीनाकुमारी के साथ आई फिल्म 'फूल और पत्थर से'। 60 के दशक से फिल्मों में काम कर रहे धर्मेंद्र 90 के दशक तक आते आते एक सुपरस्टार बन चुके थे। उनका स्टारडम अपनी चरम सीमा पर था, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उस दौरान धर्मेंद्र एक ऐसी गलती कर बैठे थे जिसके बारे में शायग उन्हें भी नहीं चला और इसकी उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी। बात उन दिनों की है जब वो बी-ग्रेड फिल्मों के बादशाह कहे जाने वाले निर्देशक कांति शाह के साथ एक फिल्म में काम कर रहे थे। आइए बताते हैं इससे जुड़ा पूरा किस्सा ...
2 of 5
धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
कांति शाह ने इस फिल्म के दौरान धर्मेंद्र के साथ एक ऐसी चाल चली जिसने धर्मेंद्र के साथ-साथ उनके बेटे सनी देओल के भी होश उड़ा दिए थे। आईएमडीबी के अनुसार, दरअसल कांति शाह ने धोखे से धर्मेंद्र से अपनी एडल्ट फिल्म में काम करवा लिया और धर्मेंद्र को इसका पता भी नहीं चला। दरअसल, धर्मेद्र जब कांतिलाल शाह की इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब कांति ने धर्मेंद्र के सीने पर तेल लगवाकर घुड़सवारी वाला सीन फिल्माने को कहा। धर्मेंद्र ने सीन शूट करवा लिया।
3 of 5
धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
बाद में कांति शाह ने धर्मेंद्र के बॉडी डबल को लेकर एक रेप सीन भी शूट करवा लिया। धर्मेंद्र को तो इस सब के बारे में आखिर तक पता नहीं चला। लेकिन कुछ लोगों ने धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल को इस बात की खबर दे दी कि उनके पिता एक एडल्ट फिल्म में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धर्मेंद्र, सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
ये सुनकर पहले तो सनी देओल को यकीन नहीं हुआ लेकिन सबूत देखने पर वो गुस्से से तिलमिला गए और उन्होंने तुरंत कांति शाह को फोन करके अपने घर बुलाया। घर बुलाकर सनी देओल कांति शाह पर खूब गरजे और उन्हें धमकी तक दे दी डाली।
विज्ञापन
5 of 5
धर्मेंद्र
- फोटो : Instagram
सनी देओल ने कांति शाह से कहा था कि अगर उस फिल्म को सिनेमाघरों से नहीं हटाया गया तो वो उनके खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाएंगे। बस फिर क्या था कांति शाह डर गए और उन्होंने सनी देओल के कहने पर फिल्म को हटा लिया। आज ये फिल्म कहीं भी उपलब्ध नहीं है। बता दें, फिल्म 'फूल और पत्थर' धर्मेंद्र के लिए वाकई मील का पत्थर साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने शोले, बगावत, प्रतिज्ञा, धरमवीर, चुपके-चुपके, सीता और गीता, आंखें समेत दर्जनों सुपरहिट फिल्में दी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।