फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Family Man 2: अब प्राइम वीडियो की सीरीज पर दक्षिण में हंगामा, सोशल मीडिया पर बहिष्कार की मांग

Wed, 19 May 2021 03:12 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 19 May 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
The Family Man Season 2 trailer Manoj Bajpayee Samantha Akkineni Controversy for disrespecting Tamils
The Family Man 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मनोज बाजपेयी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया। ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही विवादों में भी आ गया है। दक्षिण भारत में ट्रेलर को लेकर खूब गुस्सा देखने को मिल रहा है। अमजेन कंपनी की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस प्राइम वीडियो की नई वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ पर श्रीलंका में अपने हितों की लड़ाई लड़ने वाले तमिल विद्रोहियों का संबंध इस्लामिक आतंकी संस्था आईएसआईएस से जोड़ने को लेकर बवाल हो गया है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस सीरीज के तमिल विरोधी होने के आरोप लग रहे हैं। प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का दूसरा सीजन इस साल की शुरूआत में ही रिलीज होने की पूरी तैयारी थी, लेकिन तभी ‘तांडव’ हो गया। अली अब्बास जफर निर्देशित ‘तांडव’ में अभिनेता मोहम्मद जीशान अयूब के शिव बनकर एक मंच पर उतरने पर हंगामा मच गया था। सोशल मीडिया पर शुरू हुए इस विवाद ने गंभीर रुख तब अख्तियार किया जब प्राइम वीडियो के तमाम अफसरों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हो गए। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा और ओटीटी ने तब इस बारे में लिखित माफी मांगी थी।  





 

The Family Man Season 2 trailer Manoj Bajpayee Samantha Akkineni Controversy for disrespecting Tamils
द फैमिली मैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसी विवाद के चलते ‘द फैमिली मैन 2’ का प्रसारण स्थगित कर दिया गया था। ओटीटी के सूत्र बताते हैं कि फरवरी से लेकर मई तक इस सीरीज को प्राइम वीडियो की क्रिएटिव और लीगल टीम ने कई बार देखा है। तमाम हिस्सों की इस दौरान नए सिरे से शूटिंग होने की भी खबरें हैं हालांकि ओटीटी की तरफ से यही बातें प्रचारित की गईं कि इसे बिना कांट छांट के ही जून में प्रसारित किया जा रहा है।


The Family Man Season 2 trailer Manoj Bajpayee Samantha Akkineni Controversy for disrespecting Tamils
फैमिली मैन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘द फैमिली मैन 2’ के ट्रेलर रिलीज की डेट घोषित करने के लिए प्राइम वीडियो ने ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स से इसका मुहूर्त पूछा था। मंगलवार को दोपहर 1 बजे बताया गया कि सीरीज का ट्रेलर बुधवार को जारी होगा। बुधवार को इस ट्रेलर को लेकर लोग सुबह से ही इंतजार में थे। इस बात की चर्चा लंबे समय से चलती रही है कि श्रीकांत तिवारी नामक जासूस की कहानी इस बार दक्षिण जाएगी और बुधवार को जारी ट्रेलर में दिखा भी यही। लेकिन, ट्रेलर से जो संदेश तमिल समुदाय के बीच गया है, उसके संकेत अच्छे नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Family Man Season 2 trailer Manoj Bajpayee Samantha Akkineni Controversy for disrespecting Tamils
फैमिली मैन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रेलर रिलीज के तुरंत बाद से  ‘फैमिली मैन 2’  को तमिल हितों के विरुद्ध बताना शुरू कर दिया है। आरोप लग रहे हैं कि ये सीरीज इस बार तमिलों को आतंकियों की तरह परदे पर पेश कर रही है और ये श्रीलंका में बरसों से जारी संघर्ष को बदनाम करने की कोशिश है।

विज्ञापन
The Family Man Season 2 trailer Manoj Bajpayee Samantha Akkineni Controversy for disrespecting Tamils
द फैमिली मैन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोशल मीडिया पर इस पूरे मसले को लेकर सीरीज की नई हीरोइन समांथा अक्किनेनी पर भी तोहमतें लगाई जा रही हैं। इस बारे में प्राइम वीडियो की तरफ से फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 'द फैमिली मैन 2' का प्रसारण प्राइम वीडियो पर 4 जून से शुरू होगा। सीरीज की कहानी एक जासूस श्रीकांत तिवारी की कहानी है जिसके घरवालों को नहीं पता कि वह क्या करता है। सीरीज में ये किरदार मनोज बाजपेयी निभा रहे हैं। सीरीज के अन्य कलाकारों में शारिब हाशमी, नीरज माधव, पवन चोपड़ा, गुल पनाग और श्रेया धनवंतरि आदि प्रमुख रहे हैं।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed