{"_id":"62d653805be9b62f86449081","slug":"the-gray-man-movie-dhanush-russo-brothers-200-million-netflix-most-expensive-action-thriller-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Gray Man: महंगी एक्शन फिल्मों में शामिल हुई धनुष की पहली हॉलीवुड फिल्म, एक सीन के लिए खर्च हुए करोड़ों रुपये","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
The Gray Man: महंगी एक्शन फिल्मों में शामिल हुई धनुष की पहली हॉलीवुड फिल्म, एक सीन के लिए खर्च हुए करोड़ों रुपये
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
द ग्रे मैन
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ अभिनेता धनुष इन दिनों चर्चा में हैं। धनुष के काम की हमेशा तारीफ हुई है लेकिन अब वह साउथ सिनेमा से निकल हॉलीवुड में अपना धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। धनुष फिल्म 'द ग्रे मैन' से हॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, जिसका निर्देशन एवेंजर्स की फेमस डायरेक्टर जोड़ी रुसो ब्रदर्स द्वारा किया गया है। अभिनेता की पहली हॉलीवुड फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, जो एक एक्शन बेस्ड फिल्म है। धनुष की इस फिल्म की खास बात इसका बजट है। 'द ग्रे मैन' नेटफ्लिक्स की सबसे महंगी एक्शन फिल्म बन गई है।
2 of 4
द ग्रे मैन
- फोटो : Instagram
इतना ही फिल्म का बजट
धनुष की फिल्म का निर्देशन एंथनी और जो रूसो ने किया है और इस फिल्म का प्रोडक्शन का काम भी दोनों ने मिलकर किया है। इस फिल्म का बजट 200 मिलियन डॉलर है। यानी इस फिल्म को बनाने में कुल 1600 करोड़ रुपये की लागत आई है, जो एक फिल्म के लिए काफी बड़ा बजट होता है। फिल्म को शानदार बनाने के लिए एंथनी और जो रूसो ने इसकी शूटिंग भी खास जगहों पर की है।
3 of 4
फिल्म- द ग्रे मैन
- फोटो : Social media
एक सीन को बनाने में लगा इतना पैसा
एंथनी और जो रूसो ने इस फिल्म में हर छोटी बात का ध्यान रखा है, जिस वजह से फिल्म के एक एक्शन सीन को बनाने में भी एक महीने का समय लगा था। फिल्म में कई हाईटेक एक्शन सीन्स को शामिल किया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस यकीनन हैरान रहने वाले हैं। इस फिल्म में एक सीन है जिसमें हॉलीवुड एक्टर रयान गॉस्लिंग को असैसिन्स की पूरी सेना के साथ लड़ते हुए दिखाया गया है। दावा है कि इस सीन को शूट करने में 40 मिलियन डॉलर (319 करोड़ रुपये) का खर्चा आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
धनुष अपने बेटों लिंगा और यथरा के साथ
- फोटो : Instagram
धनुष की हुई जमकर तारीफ
फिल्म 'द ग्रे मैन' 22 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को यूएस के कुछ सिनेमाघरों में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म में धनुष के अलावा, रयान गॉस्लिंग, क्रिस इवांस, आना दे अर्मास और रेगे जॉन पेज भी नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। ट्रेलर में धनुष की एक्टिंग ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।