{"_id":"66137c7553524cbcb40c669a","slug":"the-great-indian-kapil-show-kapil-sharma-sunil-grover-board-a-flight-together-after-fight-comedian-shares-pic-2024-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kapil Sharma: एक बार फिर सुनील ग्रोवर के साथ फ्लाइट में सफर करते दिखे कपिल, लिखा- चिंता मत करो यह छोटी सी...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kapil Sharma: एक बार फिर सुनील ग्रोवर के साथ फ्लाइट में सफर करते दिखे कपिल, लिखा- चिंता मत करो यह छोटी सी...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 08 Apr 2024 10:42 AM IST
सार
रविवार रात कपिल ने सुनील के साथ फ्लाइट से एक फोटो शेयर की है। दोनों इस तस्वीर में फर्स्ट क्लास में बैठकर पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों कैमरे के सामने पोज देते हुए एक गिलास जूस का आनंद लेते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की वर्षों बाद साथ में नजर आ रहे हैं। दोनों नेटफ्लिक्स के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में वर्षों बाद स्क्रीन साझा कर रहे हैं। इसी बीच दोनों की लड़ाई खत्म होने के बाद साथ में ट्रेवल करते हुए नजर आए हैं। कपिल और सुनील की लड़ाई खत्म होने के बाद भी दोनों इसका मजाक उड़ाना बंद नहीं कर रहे हैं।
2 of 5
द ग्रेट इंडियन कपिल शो
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लिए सात साल के लंबे समय के बाद फिर से एकजुट हुए हैं। दोनों को साथ देखककर इनके फैंस बेहद खुश हैं। दोनों अपने मतभेदों को भुलाकर फिर से साथ में काम करने से खुश हैं। हाल ही में कपिल ने एक नए पोस्ट में अपनी लड़ाई का फिर से मजाक बनाया है।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रविवार रात कपिल ने सुनील के साथ फ्लाइट से एक फोटो शेयर की है। दोनों इस तस्वीर में फर्स्ट क्लास में बैठकर पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों कैमरे के सामने पोज देते हुए एक गिलास जूस का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। कपिल शर्मा ने ये तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'चिंता मत करो दोस्तों, यह एक छोटी सी फ्लाइट है।'
कपिल शर्मा का ये पोस्ट फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं भारती सिंह ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए हंसने वाली इमोजी साझा की हैं। अनुभव सिंह बस्सी ने कमेंट करते हुए 'हाहाहाहा' लिखा है। इसके अलावा फैंस इनके जूस का भी मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इसके अलावा, जूस भी एक अच्छा विकल्प है।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'आराम करो दोस्तों, इस बार सिर्फ जूस पी रहे हो।'
विज्ञापन
5 of 5
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
'द कपिल शर्मा शो' में गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी की भूमिका निभाने के बाद सुनील ग्रोवर काफी मशहूर हो गए, लेकिन उन्होंने उस समय सभी को चौंका दिया, जब उन्होंने कपिल के साथ अपने बड़े विवाद के बाद द कपिल शर्मा शो छोड़ दिया। अक्टूबर 2017 में दोनों के बीच एक फ्लाइट में तब झगड़ा हो गया जब वे ऑस्ट्रेलिया में एक शो खत्म करने के बाद वापस मुंबई लौट रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपिल ने नशे में सुनील को मारा था। इसके बाद सुनील ने शो छोड़ दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।