आज की इस भागती दौड़ती जिंदगी में लोगों के पास समय कम है और काम ज्यादा। ऐसे में कई बार जाने अनजाने में कुछ गलतियां नजरअंदाज हो जाती हैं और बाद में बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। आज के दौर में परिश्रमी होने के साथ-साथ स्मार्ट भी होना जरूरी है। ऐसे ही कई बार खुराफाती लोग आईडी का भी फर्जीवाड़ा कर लेते हैं। ऐसा ही कुछ फिल्मी सितारों के साथ हो चुका है। हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाले भी इस गेम का शिकार हो जाते हैं। हैरान कर देने वाली बात है कि कभी कभी तो ये लोग खुद नहीं जानते कि इनके नाम पर क्या क्या चल रहा होता है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बता रहे हैं जिनकी आईडी का गलत इस्तेमाल किया जा चुका है।
जाने अनजाने में: इन सितारों की ID का हो चुका है गलत इस्तेमाल, एक के नाम पर तो लाखों की सैलरी खा रहे थे लोग
दीपिका पादुकोण
फर्जीवाड़े के मामले में मध्यप्रदेश के कर्मचारी भी पीछे नहीं रहे। मनरेगा योजना के तहत बनने वाले जॉब कार्ड पर पुरुषों की जगह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की तस्वीर लगी थी। हैरानी वाली बात ये रही कि इस फर्जी कार्ड से वो लोग लाखों रुपये की सैलरी भी खा रहे थे। दीपिका के साथ साथ जैकलीन फर्नांडिज का भी नाम शामिल था।
फर्जी आईडी मामले में सनी लियोनी लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। यूपी के बाद बिहार में भी सनी के नाम का बड़ा खेल खेला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी लियोनी को लोगों ने बिहार से इंजीरियरिंग की परीक्षा पास करा डाली और उन्हें इस बात की कानों कान खबर भी नहीं हुई।
बीते दिनों ही बिहार STET रिजल्ट की घोषणा की गई थी। जिसमें अभ्यर्थी ऋषिकेश कुमार के स्कोरकार्ड पर एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन की तस्वीर लगी हुई थी। बता दें, अनुपमा साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई थी। हालांकि आज भी इस गड़बड़ी का सच नहीं पता चल पाया है।
सलमान खान के नाम पर भी आईडी फर्जीवाड़ा भी हो चुका है। 2016 की बात है जब ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने सलमान खान का वोटर आईडी कार्ड जारी कर सबको चौंका दिया था।