बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत यश राज बैनर की फिल्म बैंड बाजा बारात से की थी। इस फिल्म में वे अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए। फिल्म हिट रही और दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। आज रणवीर और अनुष्का बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है। लेकिन एक ऐसा वक्त था, जब अनुष्का और रणवीर को लेकर ऐसा नहीं सोचा जाता था। फिल्ममेकर करण जौहर भी उन्हीं लोगों में से थे, जिन्हें लगता था कि अनुष्का और रणवीर बैंड बाजा बारात के लिए सही चॉइस नहीं है। अपने चैट शो कॉफी विद करण में करण ने इस बात का खुलासा किया और दोनों से माफी मांगी।
थ्रोबैक: जब करण जौहर ने रणवीर सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, फिर सबके सामने हाथ जोड़कर मांगी थी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर ने बताया था कि पहली बार जब उन्होंने रणवीर सिंह को देखा तो उनका मुंह बन गया था और उन्होंने आदित्य चोपड़ा से कहा था कि ये बिल्कुल भी गुड लुकिंग नहीं है। करण ने इंटरव्यू में कहा, 'मैंने रणवीर सिंह को आदित्य चोपड़ा के ऑफिस में देखा। वहां ऐडी, टीटी (टेबल टेनिस) खेल रहे थे।
आदित्य ने कहा कि इनमें से वो नया लड़का है जो 'बैंड बाजा बारात' कर रहा है। वो बहुत शानदार एक्टर है। मैंने कहा वो सब तो ठीक है लेकिन ये कैसा दिख रहा है।' वहीं रणवीर को भी जब करण ने पहली बार स्टूडियो में देखा था तो यही बात कही थी। उन्हें लगता था कि रणवीर और अनुष्का इस फिल्म के लिए सही नहीं हैं। इतना ही नहीं जब आदित्य ने करण को बैंड बाजा बारात का पोस्टर दिखाया था, तब करण ने कहा कि तुम्हें ये पोस्टर बदलना होगा, वरना इसे कौन देखने जाएगा।