{"_id":"60e3f461ff573d67895d083f","slug":"when-ranveer-singh-and-deepika-padukone-kiss-makes-sanjay-leela-bhansali-anxious","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामलीला: असली 'रोमांस किंग' निकले रणवीर सिंह, डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी दीपिका को करते रहे थे KISS","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रामलीला: असली 'रोमांस किंग' निकले रणवीर सिंह, डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी दीपिका को करते रहे थे KISS
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Goliyo Ki Rasleela Ram Leela
- फोटो : ट्विटर
Link Copied
एक्टर रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। आज रणवीर जिस मुकाम पर पहुंचे हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है। रणवीर की जिंदगी, उनकी शादी, उनकी सफलता देखकर हर किसी को लगता होगा कि रणवीर पर किस्मत मेहरबान है। हालांकि किस्मत के साथ साथ रणवीर की मेहनत भी रही है जिससे आज वो बॉलीवुड के सफल अभिनेता में से एक बने हैं।
ऐसे शुरू हुआ रणवीर और दीपिका का रिश्ता
साल 2018 में वो लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बंधन में बंधे। दोनों की केमेस्ट्री देखते ही बनती है। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन्हीं में से एक फिल्म है गोलियों की रासलीला रामलीला। कहते हैं, यही से दोनों का रिश्ता शुरू हुआ था। इस फिल्म का एक और किस्सा बताया जाता है जो संजय लीला भंसाली के सामने हुआ था।
Trending Videos
2 of 5
Goliyo Ki Rasleela Ram Leela
- फोटो : twitter
रणवीर दीपिका पहली बार एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में नजर आए थे। इसी फिल्म से दोनों के इश्क की दास्तां शुरू हुई थी। इन दोनों ने पहली बार एक साथ बड़े परदे पर लाने वाले संजय लीला भंसाली ही हैं। साल 2013 में भंसाली ने 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' फिल्म में दोनों को बतौर लीड एक्टर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
गोलियों की रासलीला रामलीला
- फोटो : रणवीर सिंह-दीपिका
कहा जाता है कि यही वह फिल्म थी जहां से दोनों की मोहब्बत की शुरुआत हुई। इस फिल्म में दीपवीर के कई लव मेकिंग सीन भी थे। कहा जाता है कि कुछ सीन्स करते वक्त यह दोनों इतने खो गए थे कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी वह नहीं रुके।
क्रू मेंबर ने बताया था- 'हमें ऐसा लगता था कि दोनों के बीच कुछ तो हैं। यह बात फिल्म के गाने अंग लगा दे रे' गाने की शूटिंग के दौरान कंफर्म हुई। किसिंग सीन बहुत पैशनेट था। किसी ने एक शब्द भी नहीं कहा था तब। मैं उस सीन को भूल नहीं सकता हूं। सिर्फ स्क्रीन पर देखता हूं।' क्रू मेंबर ने कहा - 'वह दोनों उस वक्त भी किस करते थे जब डायरेक्टर कट बोल देता था। कट बोलने के बाद भी जब दोनों एक दूसरे को किस करते रहे तब हमें कंफर्म हो गया।'
विज्ञापन
5 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, दीपिका और रणवीर ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। पहली फिल्म साल 2013 में 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', दूसरी साल 2015 में आई 'बाजीराव-मस्तानी' और तीसरी 'पद्मावत'। इसके अलावा फिल्म 83 में भी दोनों की जोड़ी एक बार फिर दिखेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।