फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सपना' बने कृष्णा अभिषेक को याद आई 'गुत्थी', सुनील ग्रोवर को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Fri, 30 Aug 2019 10:53 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 30 Aug 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
The Kapil Sharma actor Krishna Abhishek said People forgotten Sunil Grover character Gutthi
Krishna Abhishek, Sunil Grover - फोटो : amar ujala

कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो हमेशा से सुर्खियों में रहा है। 'द कपिल शर्मा' को ना केवल दर्शक काफी पसंद करते हैं बल्कि टीआरपी के मामले में भी ये शो हमेशा से टॉप 10 में रहता है। इस बीच शो के कलाकार कृष्णा अभिषेक ने अभिनेता सुनील ग्रोवर और उनके किरदार गुत्थी को लेकर ऐसी बात बोल दी जिसे जानकर अभिनेता के फैंस भी हैरान हो सकते हैं। 

The Kapil Sharma actor Krishna Abhishek said People forgotten Sunil Grover character Gutthi
Krishna Abhishek - फोटो : instagram

'द कपिल शर्मा' में अभिनेता कृष्णा अभिषेक सपना का किरदार निभाते हैं। दर्शक उनके इस किरदार को काफी पसंद करते हैं। अब कृष्णा आभिषेक ने अपनी तुलना सुनील ग्रोवर के गुत्थी के किरदार से कर दी है। पता हो कि एक समय सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में गुत्थी का किरदार करते थे। उनका ये किरदार आज भी काफी चर्चित है। ऐसे में कृष्णा अभिषेक ने कहा है कि जबसे सपना का किरदार आया, लोग गुत्थी को भूल चुके हैं।

The Kapil Sharma actor Krishna Abhishek said People forgotten Sunil Grover character Gutthi
Comedian Krishna Abhishek - फोटो : file photo

जूम टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कृष्णा अभिषेक ने कहा- 'आप विश्वास नहीं करेंगे। किसी ने भी सपना की तुलना गुत्थी से नहीं की है। लोग मुझे ये तक कहते हैं कि जब से तुम आए हो हम सुनील को भूल चुके हैं। ऐसी तारीफें मैं बहुत बार सुन चुका हूं। सुनील बहुत अच्छे कलाकार हैं। उनका अपना स्टाइल हो सकता है मेरा अपना।' इतना ही नहीं कृष्णा अभिषेक ने अपनी और सुनील ग्रोवर की तुलना अभिनेता अक्षय कुमार और गोविंदा से की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kapil Sharma actor Krishna Abhishek said People forgotten Sunil Grover character Gutthi
Comedian Krishna Abhishek - फोटो : file photo

कृष्णा अभिषेक ने आगे कहा- 'अक्षय कुमार अलग तरह की कॉमेडी करते हैं, गोविंदा का कॉमेडी करने का अंदाज अलग है, लेकिन दोनों ही अपनी जगह बहुत बेहतर हैं। इसलिए मुझे लगता है कि सुनील का अलग स्टाइल है और उनका किरदार सपना से मेल नहीं खाता है। कोई भी शो में उनके बारे में बात नहीं करता था।' कृष्णा अभिषेक के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन
The Kapil Sharma actor Krishna Abhishek said People forgotten Sunil Grover character Gutthi
sunil grover - फोटो : file photo

आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में करीब तीन साल तक काम किया,लेकिन एक विवाद के बाद सुनील ग्रोवर ने उनका शो छोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा ने उनके साथ फ्लाइट में मारपीट की थी। जिसकी काफी चर्चा सुनने को मिली थी। हालांकि बाद में कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को अपने शो में लाने की काफी कोशिश की लेकिन उन्होंने कपिल शर्मा के साथ काम करने से मना कर दिया था। 
 
पढ़ें: इस अभिनेता को देखते ही कपिल शर्मा ने बयां किया दर्द, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed