फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: अनुपम खेर ने साझा की पेरेंट्स की पुरानी तस्वीर, बोले- एक पेग लगाने के बाद पिताजी...

Sat, 27 Aug 2022 01:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 27 Aug 2022 01:29 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files actor Anupam Kher shares a old photo of his parents with Pyaasa song Kangana Ranaut reacted
अनुपम खेर ने अपने माता-पिता की यह पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। वह फिल्मों के खिलाफ चल रहे बायकॉट ट्रेंड पर भी अपनी राय रख रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। बता दें कि अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर थ्रोबैक फोटोज साझा करते नजर आते हैं। एक बार फिर अनुपम खेर ने एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जो खूब वायरल हो रही है।

The Kashmir Files actor Anupam Kher shares a old photo of his parents with Pyaasa song Kangana Ranaut reacted
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर ने अपनी यादों की गुल्लक से अपने माता-पिता की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। यह ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। इसमें एक्टर के पिता हाथों में किताब थामे पढ़ते नजर आ रहे हैं, बराबर में एक्टर की मां खड़ी नजर आ रही हैं। यह तस्वीर अनुपम खेर के माता-पिता के युवावस्था की है। इसके साथ अनुपम खेर ने 'प्यासा' फिल्म का एक गाना एड किया है। यह गाना है- 'जाने वो कैसे लोग थे जिनको...'।

Anupam Kher: अनुराग कश्यप के GST कमेंट पर भड़के अनुपम खेर, कहा- देश उन्हें बोलने की आजादी देता है, और वह..
 

The Kashmir Files actor Anupam Kher shares a old photo of his parents with Pyaasa song Kangana Ranaut reacted
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'पुष्कर और दुलारी की शादी के बाद की तस्वीर! पिता जी के पुराने ट्रंक से मिली। एक पेग लगाने के बाद पिता जी अक्सर ये गाना गुनगुनाते थे।' यह शिमला की तस्वीर है। बता दें कि अनुपम खेर के पिता का नाम पुष्कर नाथ खेर था और उनकी माता का नाम दुलारी खेर है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files actor Anupam Kher shares a old photo of his parents with Pyaasa song Kangana Ranaut reacted
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर के इस पोस्ट पर फैंस की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। अभिनेत्री कंगना रणौत ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'ब्यूटीफुल।' वहीं यूजर्स ने भी खूब कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ओल्ड इज गोल्ड।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह तस्वीर अपने आप में एक कहानी बयां कर रही है। बेहद कीमती यादें हैं, जो कभी धुंधली नहीं हो सकती हैं। दो खूबसूरत लोग एक फ्रेम में।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जाने वो कैसे लोग थे जिनसे प्यार ही प्यार मिला।'

Anupam Kher: अनुपम खेर ने बॉलीवुड पर साधा निशाना,'कार्तिकेय 2' के बहाने इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स पर बोला हमला
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed