फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files Collection Day 15: 'द कश्मीर फाइल्स' पर पड़ा राजामौली की फिल्म का असर, 15वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Sat, 26 Mar 2022 09:16 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 26 Mar 2022 09:16 AM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Box Office Collection Day 15: Vivek Agnihotri Film slows down on third Friday
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

11 मार्च को जब 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, तब किसी को भी आश्चर्य नहीं हुआ। फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं था। इसके निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये का लाइफटाइम बिजनेस किया था। इसलिए लोगों को इस फिल्म से खास उम्मीद नहीं थीं। हालांकि एक हफ्ते के भीतर ही विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स', एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' के कलेक्शन को टक्कर देने लगी। एक ऐसी फिल्म जिसके मेकर्स ने ही 30 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने का अनुमान नहीं लगाया था, आज उस फिल्म ने 210 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 

The Kashmir Files Box Office Collection Day 15: Vivek Agnihotri Film slows down on third Friday
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है! एक शानदार शुरुआती सप्ताह के बाद, अनुपम खेर अभिनीत फिल्म का व्यवसाय अपने दूसरे सप्ताह में भी मजबूत बना रहा और फिल्म ने 110.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। वहीं अपने तीसरे सप्ताह के अंत तक 'द कश्मीर फाइल्स' 210 करोड़ रुपये तक आ पहुंची है। बता दें कि फिल्म ने 15वें दिन तकरीबन 4 करोड़ रुपये की कमाई की है।

The Kashmir Files Box Office Collection Day 15: Vivek Agnihotri Film slows down on third Friday
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर स्टारर फिल्म को अब राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत 'आरआरआर' से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, जिसने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। फिल्म के विदेशी वितरक रफ़्तार क्रिएशंस ने दावा किया है कि फिल्म ने अकेले अपने प्रीमियर शो से यूएस में पहले ही 3 मिलियन डॉलर का संग्रह कर लिया है। अब देखना ये होगा कि एस एस राजामौली की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'बाहुबली' की ही तरह ब्लॉकबस्टर साबित होगी या द कश्मीर फाइल्स के सामने फीकी पड़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Box Office Collection Day 15: Vivek Agnihotri Film slows down on third Friday
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दिनवार कलेक्शन:

दिन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत)

दिन 1

₹ 3.55 करोड़

दिन 2

₹ 8.5 करोड़

दिन 3

₹ 15.1 करोड़

दिन 4

₹ 15.05 करोड़

दिन 5

₹ 18 करोड़

दिन 6

₹ 19.05 करोड़

दिन 7

₹ 18.05 करोड़

पहला हफ्ता

₹ 97.3 करोड़

दिन 8

₹ 19.15 करोड़

दिन 9

₹ 24.8 करोड़

दिन 10

₹ 26.2 करोड़

दिन 11

₹ 12.4 करोड़

दिन 12

₹ 10.25 करोड़

दिन 13

₹ 8.00 करोड़

दिन 14

 ₹ 7.50 करोड़

दिन 15 ₹ 4.70 करोड़ तकरीबन
कुल  ₹ 210.97 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed