फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files Collection Day 16: 'आरआरआर' के सामने भी 'द कश्मीर फाइल्स' का जलवा कायम, कमाए इतने करोड़ रुपये

Sun, 27 Mar 2022 08:28 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 27 Mar 2022 08:28 AM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Box Office Collection Day 16: Vivek Agnihotri Film shown another jump despite S S Rajamouli RRR
द कश्मीर फाइल्स और आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' लगातार धूम मचा रही है। कश्मीरी पंडितों की दर्दनाक दास्तान पर आधारित यह फिल्म अब तक 'राधे श्याम' और 'बच्चन पांडे' को धूल चटा चुकी है और अब इसके सामने एसएस राजामौली की बड़े बजट की फिल्म 'आरआरआर' है। दरअसल, द कश्मीर फाइल्स का 15वें दिन का कलेक्शन महज 4.5 करोड़ रुपये था, जिसके बाद माना जा रहा था कि अब यह फिल्म ढलान पर है। हालांकि, फिल्म की 16वें की कमाई में एक बार फिर उछाल आया है। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि द कश्मीर फाइल्स ने अब तक कुल कितने करोड़ रुपये की कमाई की। साथ ही, किस दिन कितने रुपये कमाए?

The Kashmir Files Box Office Collection Day 16: Vivek Agnihotri Film shown another jump despite S S Rajamouli RRR
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने 16वें दिन तक कुल 219 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, फिल्म ने 16वें दिन यानी अपने तीसरे शनिवार को 8.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार को फिल्म का कलेक्शन एक बार फिर दोहरे अंक में पहुंच सकता है।

The Kashmir Files Box Office Collection Day 16: Vivek Agnihotri Film shown another jump despite S S Rajamouli RRR
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

गौर करने वाली बात यह है कि द कश्मीर फाइल्स महज 15 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई थी। वहीं, फिल्म की प्रिंटिंग और प्रचार आदि पर 10 करोड़ रुपये और खर्च किए गए थे। यानी फिल्म की कुल लागत 25 करोड़ रुपये है।अगर द कश्मीर फाइल्स की कमाई की बात करें तो सिर्फ राइट्स बेचकर ही 135 करोड़ रुपये जुटाए गए। आलम यह है कि फिल्म के शाम और रात के शो में अब भी काफी भीड़ रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Box Office Collection Day 16: Vivek Agnihotri Film shown another jump despite S S Rajamouli RRR
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है कि द कश्मीर फाइल्स की कमाई का ग्राफ एक बार फिर बढ़ सकता है। हालांकि, अब पूरा मामला फिर की स्क्रीनिंग पर निर्भर करता है। इसमें कोई शक नहीं है कि यह फिल्म ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर साबित हुई है, लेकिन तीसरे सप्ताह में इसकी कमाई पर काफी असर पड़ा है। वहीं, आरआरआर रिलीज होने के बाद फिल्म की स्क्रीनिंग भी कम हुई है।

विज्ञापन
The Kashmir Files Box Office Collection Day 16: Vivek Agnihotri Film shown another jump despite S S Rajamouli RRR
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दिनवार कलेक्शन
 
दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत)
दिन 1 ₹3.55 करोड़
दिन 2 ₹8.5 करोड़
दिन 3 ₹15.1 करोड़
दिन 4 ₹15.05 करोड़
दिन 5 ₹18 करोड़
दिन 6 ₹19.05 करोड़
दिन 7 ₹18.05 करोड़
पहला हफ्ता ₹97.3 करोड़
दिन 8 ₹19.15 करोड़
दिन 9 ₹24.8 करोड़
दिन 10 ₹26.2 करोड़
दिन 11 ₹12.4 करोड़
दिन 12 ₹10.25 करोड़
दिन 13 ₹8.00 करोड़
दिन 14 ₹7.50 करोड़
दिन 15 ₹4.70 करोड
दिन 16     ₹ 8.30 करोड़ तकरीबन
कुल ₹ 219.07 करोड़ रुपये


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed