सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files Collection Day 27: लड़खड़ाए 'कश्मीर फाइल्स' के पैर, सपना ही रह गया 250 करोड़ का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 07 Apr 2022 09:11 AM IST
विज्ञापन
The kashmir files box office collection day 27 director vivek agnihotri film marks lowest collection from the beginning
The Kashmir Files - फोटो : Facebook/Himanta_Biswa_Sarma

सिनिमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर रूल कर रही है। वैसे तो ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे हफ्ते के बाद ही लुढ़क जाती हैं, लेकिन 'द कश्मीर फाइल्स' हिंदी बेल्ट में अपना दबदबा कायम रखने में सफल रही। हालांकि, रिलीज के 27 दिनों बाद अब फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। 'द कश्मीर फाइल्स' 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की दर्दनाक कहानी पर आधारित हैं। इसमें अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 



 
Trending Videos
The kashmir files box office collection day 27 director vivek agnihotri film marks lowest collection from the beginning
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

27वें दिन इतनी कमाई 
'बच्चन पांडे', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'आरआरआर' जैसी कई बड़ी रिलीज के बावजूद, विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने में सफल रही। मात्र 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 26वें दिन तक 242.11 करोड़ की कमाई कर ली थी, लेकिन यह भारत में 250 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने अब बॉक्स ऑफिस पर अपना प्रदर्शन पूरा कर लिया है और इसकी संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। 27वें दिन, इसने कथित तौर पर केवल 65 लाख रुपये की कमाई की है।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
The kashmir files box office collection day 27 director vivek agnihotri film marks lowest collection from the beginning
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

4 अप्रैल से 6 अप्रैल तक की इतनी कमाई
इस सुपर हिट फिल्म के बॉक्स ऑफिस केलक्शन में अब भारी गिरावट देखी जा रही है। फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में एंट्री करते ही कमाई के मामले में लड़खड़ाती नजर आई। सोमवार यानी 4 अप्रैल को फिल्म ने सिर्फ 80 लाख रुपये की कमाई की थी और यहां से इसमें गिरावट शुरू हो गई। मंगलवार और बुधवार को फिल्म ने क्रमश: 70 और 65 लाख कलेक्शन किया है, जिसके बाद अब इसकी कुल कमाई 242.76 करोड़ हो गई है। 

The kashmir files box office collection day 27 director vivek agnihotri film marks lowest collection from the beginning
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दिनवार कलेक्शन
दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत)
दिन 1 3.55 करोड़
दिन 2 8.5 करोड़
दिन 3 15.1 करोड़
दिन 4 15.05 करोड़
दिन 5 18 करोड़
दिन 6 19.05 करोड़
दिन 7 18.05 करोड़
पहला हफ्ता 97.3 करोड़
दिन 8 19.15 करोड़
दिन 9 24.8 करोड़
दिन 10 26.2 करोड़
दिन 11 12.4 करोड़
दिन 12 10.25 करोड़
दिन 13 8.00 करोड़
दिन 14 7.50 करोड़
दूसरा हफ्ता     108.97 करोड़ रुपये
दिन 15     4.5 करोड़ रुपये
दिन 16     7.6 करोड़ रुपये
दिन 17     8.75 करोड़ रुपये
दिन 18     3.1 करोड़ रुपये
दिन 19     2.68 करोड़ रुपये
दिन 20     2.25 करोड़ रुपये
दिन 21     2.00 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता 30.95 करोड़ रुपये
दिन 22 1.50 करोड़ रुपये
दिन 23 2.50 करोड़ रुपये
दिन 24 3.31 करोड़ रुपये
दिन 25 80 लाख रुपये
दिन 26 70 लाख रुपये
दिन 27 65 लाख रुपये
कुल 242.76 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed