सब्सक्राइब करें

Jeetendra Birthday Special: फिल्मों में ऐसे मिला था पहला रोल, स्टाइल स्टेटमेंट बन गए थे सफेद कपड़े

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 07 Apr 2022 07:46 AM IST
विज्ञापन
happy birthday Jeetendra why he prefers  wearing only white clothes and how did he get first role in films
जितेन्द्र - फोटो : सोशल मीडिया

जितेन्द्र को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का लीजेंड कहा जाता है। अपनी बेहतरीन डांस शैली के जरिए जितेन्द्र ने बॉलीवुड में अलग छाप छोड़ी है। फिल्मों के जरिए भी उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। जितेन्द्र का जन्म 7 अप्रैल 1942 को अमृतसर में हुआ था। कल जितेन्द्र अपना 80वां जन्मदिन मनाएंगे। उन्होंने 60 से 90 के दशक तक हिंदी सिनेमा में राज किया है। सभी अभिनेताओं की अपनी कुछ न कुछ खासियत होती है। जितेन्द्र की खासियत उनके सफेद कपड़े थे।

Trending Videos
happy birthday Jeetendra why he prefers  wearing only white clothes and how did he get first role in films
जितेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

स्टाइल स्टेटमेंट थे सफेद कपड़े
ऑनस्क्रीन से लेकर ऑफस्क्रीन तक सफेद कपड़े जितेन्द्र का स्टाइल स्टेटमेंट बन गए थे। कई फिल्मों में उनको सफेद पैंट, सफेट शर्ट और सफेद जूते तक पहने हुए कई बार देखा जा चुका है। अभी भी अक्सर उनको कई सार्वजनिक समारोह में सफेद कपड़े में देखा जाता है। ऐसे में ये सवाल उठना लाजमी  है कि आखिर उनको सफेद रंग से इतना प्यार क्यों है? जितेन्द्र ने इस बात का भी जवाब दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
happy birthday Jeetendra why he prefers  wearing only white clothes and how did he get first role in films
जितेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

इसलिए पहनते थे सफेद कपड़े
अपने सफेद कपड़ों को लेकर जितेन्द्र ने कहा था कि उस समय कोई फैशन डिजाइनर नहीं हुआ करते थे। ऐसे में अभिनेता अपनी मर्जी से कुछ भी पहन लिया करते थे। जितेन्द्र ने कहा कि एक बार उनसे किसी ने कहा था कि वह सफेद कपड़ों में स्लिम और लंबे नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्हें हल्के रंगों में सफेद रंग ज्यादा पसंद आया और उन्होंने उसे पहनना शुरु कर दिया।

happy birthday Jeetendra why he prefers  wearing only white clothes and how did he get first role in films
जितेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

बचपन से था फिल्मों का शौक
जितेन्द्र बचपन से ही फिल्म देखने के काफी शौकीन थे। उनके पिता उस जमाने के मशहूर फिल्म निर्माता वी शातांराम के यहां ज्वैलरी भेजने का काम करते थे। एक बार जितेन्द्र के पिता ने वी शातांराम से अपने बेटे के लिए सिफारिश की थी। तब तो उनके लिए कोई रोल नहीं था, लेकिन बाद में उन्होंने जितेन्द्र के पिता को कहा कि अपने बेटे को भेजो।

विज्ञापन
happy birthday Jeetendra why he prefers  wearing only white clothes and how did he get first role in films
जितेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
पहली बार किया ये रोल
पिता ने जब ये बात जितेन्द्र को बताई तो वह बहुत खुश हुए। वी शांताराम ने कहा कि उन्हें फिल्म में प्रिंस का रोल करना है। इस रोल के लिए जब जितेन्द्र सेट पर पहुंचे तो वहां उनके अलावा और भी तमाम लोग प्रिंस का रोल कर रहे थे, जिसके बाद जितेन्द्र उदास हो गए। इसके बाद उन्हें इसी तरह कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल ऑफर होने लगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed