फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files Day 2 Collection: द कश्मीर फाइल्स के कलेक्शन में दूसरे दिन सौ फीसदी का इजाफा, विवेक ने बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड

Sun, 13 Mar 2022 08:52 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 13 Mar 2022 08:52 AM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Box Office Collections Day 2: Here Is how Anupam kher, Vivek Agnihotri Film performed at Box Office
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना महामारी के बाद अब थिएटर्स पूरी तरह खुल चुके हैं। वर्तमान समय में सिनेमाघरों में चार फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रहीं हैं। अगर ' द कश्मीर फाइल्स' एक यथार्थवादी कहानी है, तो 'राधे श्याम' काल्पनिक है। अगर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' एक असली सुपर-वुमन के बारे में है, तो 'द बैटमैन' एक फिक्शन सुपरहीरो के बारे में है। नतीजतन, दर्शकों के पास सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं।

The Kashmir Files Box Office Collections Day 2: Here Is how Anupam kher, Vivek Agnihotri Film performed at Box Office
अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि चारों फिल्मों में से जिस फिल्म ने एकाएक सबका ध्यान अपनी ओर खींचा लिया है, वह है 'द कश्मीर फाइल्स'। यह अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म पहले दिन 1.50-2 करोड़ रुपये की कमाई करेगी। लेकिन, फिल्म ने हैरान कर दिया, और पहले ही दिन 4.55 करोड़ रुपये की कमाई की।

The Kashmir Files Box Office Collections Day 2: Here Is how Anupam kher, Vivek Agnihotri Film performed at Box Office
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यदि 'द कश्मीर फाइल्स' के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म के कलेक्शन में सौ फीसदी का इजाफा हुआ है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए दूसरे दिन 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। यानी फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन दोगुना कमाई की है, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार हुआ है। यानी बंपर कमाई के साथ विवेक की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिकॉर्ड भी बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Box Office Collections Day 2: Here Is how Anupam kher, Vivek Agnihotri Film performed at Box Office
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : इंस्टाग्राम

अग्निहोत्री और सौरभ एम पांडे द्वारा सह-लिखित, यह फिल्म कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा पर आधारित है, जिन्हें घाटी में उग्रवाद के शुरुआती दिनों में कश्मीर से भगा दिया गया था। इससे पहले, अग्निहोत्री ने राजनीतिक रूप से आरोपित विषयों पर दो फिल्में - 'द ताशकंद फाइल्स' और 'बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम' बनाई हैं। उन्हें चॉकलेट, धन धना धन, लक्ष्य और हेट स्टोरी जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed