फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: द कश्मीर फाइल्स के एक साल पूरे, विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए कही यह बात

Sat, 11 Mar 2023 06:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 11 Mar 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Completes one Year Vivek Agnihotri Talks about his film and Bollywood
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को रिलीज हुए आज (11 मार्च) एक साल पूरे हो गए। पिछले साल इस फिल्म ने बंपर कमाई करते हुए इतिहास रच दिया था। इस मौके पर फिल्म को लेकर विवेक ने कई सारी बातें बताई हैं। उन्होंने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि इस फिल्म का ऐसा असर होगा। 


Bollywood: तलाक के बाद इन सेलेब्स ने चुकाई सबसे ज्यादा रकम, आंकड़े सुनकर उड़ जाएंगे होश

The Kashmir Files Completes one Year Vivek Agnihotri Talks about his film and Bollywood
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, ''एक दिन मैं लोकतंत्र के तीन स्तंभों- सत्य, न्याय और जीवन के बारे में सोच रहा था। फाइल्स ट्राईलॉजी के सिद्धांत का जन्म यहीं से हुआ था। ताशकंद फाइल्स सत्य के अधिकार के बारे में थी। द कश्मीर फाइल्स न्याय के अधिकार के बारे में है। द डेल्ही फाइल्स राइट टू लाइफ पर होगी। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ दर्शक हैं। उन्हें तय करने दें कि वे क्या देखना चाहते हैं। दर्शक बकवास के लिए ताली नहीं बजाएंगे।”
Kapil Sharma: कपिल शर्मा के शो में अतिथि बनकर आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी? कॉमेडियन ने किया खुलासा

The Kashmir Files Completes one Year Vivek Agnihotri Talks about his film and Bollywood
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि मैं टिपिकल हिंदी फिल्में बनाऊं, लेकिन हम खुद के पैसे से अपनी रिसर्च पर आधारित फिल्में बनाएंगे। यह हमने साल 2010 में ही तय कर लिया था। इसके बाद ही हमने बुद्धा इन द ट्रैफिक जैम, द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स बनाई।
Anushka Sharma: जब कटरीना की डिनर पार्टी में अनुष्का ने बताया सोने का वक्त, किस्सा जानकर छूट जाएगी आपकी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Completes one Year Vivek Agnihotri Talks about his film and Bollywood
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

द कश्मीर फाइल्स के इस्लामोफोबिक होने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए विवेक ने कहा, "मेरा मानना है कि मेरे दर्शक यह जानने के लिए काफी बुद्धिमान हैं कि इस फिल्म में खलनायक आतंकवाद है। मेरी फिल्म में एक लाइन है जहां एक पात्र कहता है कि हिंदुओं के अलावा मुस्लिम और अन्य समुदाय भी आतंकवाद के शिकार हैं। मेरे लिए जो मायने रखता है वह यह है कि फिल्म लोगों के दिलों को छू गई।” 
Oscars 2023: ऑस्कर में 'नाटू-नाटू' पर अब नाचेगा अमेरिका, इस एक्ट्रेस को मिली परफॉर्म करने की जिम्मेदारी

विज्ञापन
The Kashmir Files Completes one Year Vivek Agnihotri Talks about his film and Bollywood
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक ने आगे कहा, "मैंने 2010 में बॉलीवुड से इस्तीफा दे दिया। हम एक बहुत छोटे बुटीक फिल्म मेकिंग हाउस हैं। हम जुनून से सिनेमा बनाते हैं। मैं खुश हूं कि बॉलीवुड में मेरे दोस्त नहीं हैं। अगर ऐसा होता तो कहीं न कहीं मुझे उन्हें खुश करने के लिए फिल्म बनानी पड़ती। अभी भी मैं ऐसा करकरे बहुत सारा पैसा कमा सकता हूं और खुश होकर घर जा सकता हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा क्योंकि यह मेरे डीएनए में नहीं है।
Suhana Khan: शाहरुख की लाडली सुहाना का वीडियो लोगों को नहीं आया रास, यूजर्स बोले- तुम नहीं चलोगी बॉलीवुड में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed