फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को मिल रही जान से मारने की धमकी, कॉल और मैसेज में की ये डिमांड!

Thu, 17 Feb 2022 10:35 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 17 Feb 2022 10:35 PM IST
सार

फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री को जान से मारने की धमकी मिल रही है। ये धमकियां निर्देशक की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज को रोकने की वजह से मिल रही हैं।

विज्ञापन
The Kashmir Files Director Vivek Agnihotri Is Getting Death Threats know the reason
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री को जान से मारने की धमकी मिल रही है और इसकी वजह उनकी अपकमिंग फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ है। ये फिल्म 11 मार्च को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का पोस्टर इस साल देश के 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिका में ‘द बिग एपल’ के टाइम्स स्क्वायर टावर पर लगा था। इतना ही नहीं, फिल्म की स्क्रीनिंग अमेरिका में 30 से ज्यादा बार हो चुकी है। ये फिल्म कश्मीरी पंडित समुदाय के नरसंहार की पहली पीढ़ी के पंडितों के दस्तावेजी फुटेज और वीडियोज इंटरव्यू पर आधारित है।


 
विवेक अग्निहोत्री को आए धमकी भरे कॉल
कुछ लोग इस फिल्म को भारत में रिलीज होने से रोकना चाहते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को भारत में रिलीज होने से रोकने के लिए विवेक अग्निहोत्री को धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। फोन कॉल और मैसेज पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

The Kashmir Files Director Vivek Agnihotri Is Getting Death Threats know the reason
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

जान से मारने की मिली धमकी
सूत्रों के मुताबिक, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को अमेरिका में 30 से ज्यादा बार दिखाया जा चुका है और फिल्म अगले महीने भारत में रिलीज हो रही है। लेकिन जब इस फिल्म की स्क्रीनिंग अमेरिका में की जा रही थी तब भी विवेक को धमकी भरे कॉल आ रहे थे। लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। वहीं अब भी ये धमकी भरे कॉल और मैसेज लगातार आ रहे हैं। कॉल और मैसेज में फिल्म को रिलीज होने से रोकने की बात कही जा रही है नहीं तो वह अपनी जान गंवा देंगे।

The Kashmir Files Director Vivek Agnihotri Is Getting Death Threats know the reason
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय पहले विवेक अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बारे में बात करते हुए कहा था कि दर्शकों से कोई भी उम्मीद नहीं करनी चाहिए। क्योंकि आप सच्चाई से क्या उम्मीद करते हैं? अगर आपकी फिल्म सच्ची है, फिल्म का हर एक शब्द सच्चा है और फिल्म की कहानी सच्ची है। फिल्म को देखने के बाद लोग सोच सकते हैं कि फिल्म सांप्रदायिक मुद्दों के बारे में है या कुछ समुदाय और कट्टरवाद को कोसने के लिए है। लेकिन फिल्म में पांच मिनट के बाद ही पता चल जाएगा कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Director Vivek Agnihotri Is Getting Death Threats know the reason
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे उन्होंने ये भी कहा था कि इस फिल्म की सबसे बड़ी बात ये है कि ये सिर्फ कश्मीरी पंडित की फिल्म नहीं है बल्कि ये हर भारतीय की फिल्म है। लोग इतनी निराशा और रोने के बावजूद एक-दूसरे से जुड़ाव और एकता की भावना को महसूस करेंगे। इस फिल्म को देखने के बाद जब दर्शक सिनेमाघरों से बाहर आएंगे तो उन्हें लगेगा कि जब तक हम चुप नहीं रहेंगे, तब तक आशा है।

विज्ञापन
The Kashmir Files Director Vivek Agnihotri Is Getting Death Threats know the reason
फिल्म द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर जैसे कलाकार नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed