'द कश्मीर फाइल्स' की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई जारी है। फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। समीक्षकों ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। यही वजह है कि हर दिन यह फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। IMDb पर इस फिल्म को 9.9 रेटिंग दी गई थी, लेकिन बाद में यह घटकर 8.3 हो गई। इस बात पर लोगों के साथ फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी भड़क उठे। एक शख्स ने ट्विटर पर फिल्म के डायरेक्टर को टैग करते हुए यह जानकारी दी। जिसके बाद विवेक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
The Kashmir Files: IMDb पर गिरी फिल्म की रेटिंग, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने खड़े किए सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाराज हुए डायरेक्टर
फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स से डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री काफी उत्साहित हैं, लेकिन IMDb पर रेटिंग घटने के बाद उन्होंने नाराजगी जताई है। रेटिंग देने वाली साइट पर सवाल खड़ा करते हुए विवेक ने ट्वीट किया, 'ये असमान्य और अनैतिक है।'
ट्विटर पर शुरू हुई बहस
रेटिंग विवाद पर अब ट्विटर पर नई बहस छिड़ गई है। डायरेक्टर के ट्वीट के बाद लोगों के भी खूब रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जिन्होंने भी एक रेटिंग दी है उन्होंने मूवी नहीं देखी है और वह लोग सिर्फ वह है जो इस मूवी से नफरत करते हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'सर हमने #TheKashmirFiles को ट्विटर पर नम्बर 1 पर ट्रेंडिंग करवा रखा है।'
IMDb कैसे देता है रेटिंग
यह वेबसाइट पूरी तरह पब्लिक पर निर्भर करती है। इस साइट पर फिल्मो में दिलचस्पी रखने वाले लोग अपना अकाउंट बना सकते हैं। यहां फिल्म की कास्ट से लेकर पूरे क्रू तक की जानकारियां उपलब्ध रहती हैं। ये साइट हर फिल्म को रेटिंग देती है जो पब्लिक के अनुसार तय होता है। हालांकि, इन रेटिंग्स को पूरी तरह से सही नहीं माना जा सकता। इसके पीछे वजह है वोट करने वाले लोगों की संख्या।