{"_id":"622986d95387441931535699","slug":"the-kashmir-files-films-trending-on-twitter-director-vivek-ranjan-said-i-am-humbled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kashmir Files: रिलीज होने से पहले ट्विटर पर छाई 'द कश्मीर फाइल्स', डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने खुश होकर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Kashmir Files: रिलीज होने से पहले ट्विटर पर छाई 'द कश्मीर फाइल्स', डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने खुश होकर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये फिल्म दुनियाभर में 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसका फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 1990 के दशक के कश्मीरी पंडितों के पलायन की ऐतिहासिक घटना पर बनी है, जिसमें मेकर्स ने कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाने की कोशिश की है। वहीं, मेकर्स का भी दावा है कि इस फिल्म में वो सभी परेशानियां देखने को मिलेंगी, जिसके जरिए कश्मीरी पंडित का दर्द दुनिया के सामने आएगा। वहीं, रिलीज होने से महज एक दिन पहले अब ये फिल्म सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फिल्म का नाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस इस फिल्म के बारे में अपने विचार रख रहे हैं।
2 of 5
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, ट्विटर पर हैशटैग 'कश्मीर फाइल्स' और हैशटैग 'कश्मीरी पंडित' ट्रेंड कर रहा है। कई लोगों ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की भी मांग की है। एक यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सेंट्रल गवर्नमेंट से एक अपील है। द कश्मीर फाइल्स फिल्म को पूरे देश में फ्री करना चाहिए। भारत माता की जय।' वहीं, कुछ यूजर्स फिल्म को देखने की भी बात की। कई यूजर्स ने अपने ट्वीट में लिखा कि फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को जरूर देखें। एक यूजर ने लिखा, 'हम रिफ्यूजी नहीं है और हम अल्पसंख्यक भी नहीं है।'
3 of 5
विवेक रंजन अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया के जरिए लोग इस फिल्म को जमकर स्पोर्ट कर रहे हैं, जिस वजह से फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन भी खुश हैं और इसके लिए उन्होंने लोगों का भी धन्यवाद किया है। उन्होंने ट्वीट में एक फोटो शेयर की है, जो आज आने वाले इलेक्शन रिजल्ट की है। साथ ही दूसरे नंबर पर 'द कश्मीर फाइल्स' ट्रेंड होती हुई दिख रही है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'मैं बहुत खुश हूं कि द कश्मीर फाइल्स इलेक्शन डे पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि रिलीज होने से पहले जम्मू में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। यहां पर कश्मीरी पंडितों को फिल्म दिखाई गई, जिसका एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में हर कोई भावुक होता हुआ दिखा। कई लोगों की आंखों से आंसू भी झलक आए थे। कई लोगों ने फिल्म देखने के बाद निर्देशक विवेक रंजन की तारीफ की। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दर्शकों के रिएक्शन के कुछ वीडियो शेयर किए थे। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'टूटे हुए लोग बोलते नहीं उन्हें सिर्फ सुना जाता है।'
विज्ञापन
5 of 5
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री और फिल्म के कलाकार पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और भाषा सुंबली के अलावा राजनेताओं, सेना के अधिकारियों सहित कई प्रभावशाली हस्तियां शामिल हुई थीं। इस अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी फिल्म में लीड रोल में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।