'द कश्मीर फाइल्स' को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। बुधवार यानी 16 मार्च को निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, अभिनेता अनुपम खेर, अभिनेत्री पल्लवी जोशी और निर्माता अभिषेक सहित फिल्म की पूरी टीम ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अग्निहोत्री ने अपनी टीम को प्रोत्साहित करने के लिए शाह को धन्यवाद दिया।
The Kashmir Files: गृह मंत्री अमित शाह से मिली 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम, जानिए अनुच्छेद 370 पर क्या बोले विवेक अग्निहोत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक अग्निहोत्री ने अमित शाह के लिए कही ये बात
बड़े पर्दे पर कश्मीर नरसंहार की कहानी को दर्शाने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद अब दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। ट्विटर पर तस्वीरें साझा करते हुए विवेक अग्निहोत्री लिखते हैं, "आपके प्रोत्साहन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद अमित शाह जी। कश्मीरी लोगों और सुरक्षा बलों के मानवाधिकारों के लिए आपका निरंतर प्रयास सराहनीय है। एक शांतिपूर्ण और समृद्ध कश्मीर के लिए आपका दृष्टिकोण मानवता और भाईचारा को मजबूत करेगा।"
विवेक बोले - आपने अनुच्छेद 370 को निरस्त....
तस्वीरों को देख ऐसे लग रहा है कि टीम सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान गृह मंत्री शाह के साथ एक महत्वपूर्ण बातचीत में तल्लीन थी। एक अन्य ट्वीट में, निर्देशक लिखते हैं, "अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के साहसिक फैसले के बाद अमित शाह जी ने दिलों को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि कश्मीर मानवता और दुनिया के अनुसरण के लिए एकता के उदाहरण के रूप में उभरेगा।
संसद में पीएम मोदी ने 'द कश्मीर फाइल्स' के बारे में क्या कहा
After the boldest decision of the abrogation of article 370 @AmitShah ji has started the process of bonding hearts. I have no doubt that Kashmir will emerge as an example of humanity and oneness for the world to follow. pic.twitter.com/15gEbk2cXL
निर्देशक की नवीनतम रिलीज़ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार समीक्षाओं के साथ शुरुआत कर पीएम मोदी सहित पूरे हिंदुस्तान का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पीएम मोदी ने अपनी हालिया संसदीय बैठक के दौरान कहा कि 'फिल्म में जो दिखाया गया है उसे दबाने' की कोशिश की गई थी। ऐसी और फिल्में बननी चाहिए।"
यहां कर मुक्त हुई फिल्म
कश्मीरी पंडितों की दर्दनाक और दिल दहला देने वाली कहानियों को दर्शाने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को गोवा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, त्रिपुरा सहित भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के लगभग सभी राज्यों में कर मुक्त कर दिया गया है। 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज पांच दिनों में 59 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी हैं।