विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लोगों ने काफी पसंद किया था। रिलीज के बाद ही फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज देखने को मिला कि इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दर्शाती यह फिल्म कुछ लोगों को बहुत पसंद आई तो कुछ को ये एकदम रास नहीं आई। वहीं, एनसीपी के प्रमुख नेता शरद पवार ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' को नफरत फैलाने के लिए बनाया गया था। उनकी इस टिप्पणी पर विवेक अग्निहोत्री ने जवाब दिया है।
The Kashmir Files: फिल्म पर धर्मिक भावना भड़काने का आरोप लगाने पर बोले विवेक, सबसे भ्रष्ट नेता हैं शरद पवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान शरद पवार ने कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' के नाम से बनी फिल्म लोगों के बीच नफरत फैला धार्मिक भावनाओं को भड़का रही है। यह पहली बार नहीं था कि शरद पवार ने फिल्म को लेकर कुछ कहा था। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि एक आदमी ने फिल्म बनाई है, जो हिंदुओं पर अत्याचार दिखा रही है। यह दिखाती है कि किस तरह बहुसंख्यक समुदाय लोगों पर अत्याचार करता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता में बैठे लोग इसको प्रमोट कर रहे हैं।
शरद पवार के इस बयान पर तब भी विवेक अग्निहोत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी और अब फिर से अपना जवाब दिया है। विवेक ने कहा कि फिर झूठ, बहुत ही दोगलापन है। भारतीय राजनीति में अब तक के सबसे भ्रष्ट नेता असल जिंदगी में भी सबसे पाखंडी व्यक्ति हैं। एक बात तो है कि मुझे अकेले में और कश्मीरी पंडितों को कुछ और कहते हैं और सार्वजनिक तौर पर कुछ और ही। कर्मा...पवार साहब..कर्मा...किसी को नहीं बख्शता।
फिर झूठ। बहुत ही दोगलापन है।
The most corrupt politician ever in Indian politics is also the most hypocrite person in real life. Says one thing to me and Kashmiri Hindus in private and opposite in public. Karma… Pawar sahib… karma… doesn’t spare anyone. https://t.co/yJydn6rt0X
आपको बता कि 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में आई थी। पहली दिन फिल्म की ज्यादा कमाई नहीं हुई, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती रही। फिल्म ने अपने साथ रिलीज हुई 'राधे-श्याम' को भी कड़ी टक्कर दी थी। इस फिल्म के बाद अब विवेक जल्द ही 'द दिल्ली फाइल्स' भी लेकर आ रहे हैं, जिसमें 84 के सिख दंगों की सच्चाई दिखाई जाएगी।