{"_id":"69a8535f7357dfa92d0f4b97","slug":"the-kerala-story-2-day-6-wednesday-box-office-collection-movie-total-earning-2026-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या ‘द केरल स्टोरी 2’ को मिला होली की छुट्टी का फायदा? जानें छठे दिन कितना रहा कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या ‘द केरल स्टोरी 2’ को मिला होली की छुट्टी का फायदा? जानें छठे दिन कितना रहा कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Wed, 04 Mar 2026 09:15 PM IST
सार
The Kerala Story 6 Day 2 Box Office Collection: ‘द केरल स्टोरी 2’ को आज सिनेमाघराें में छठा दिन है। रिलीज से पहले यह फिल्म विवादों में घिरी रही। जानिए, छठे दिन फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर रिलीज से पहले काफी विवाद हुआ, मामला कोर्ट तक पहुंचा। लेकिन यह फिल्म सिनेमाघरों में समय पर रिलीज हुई। क्या इस फिल्म को होली की छुट्टी का फायदा मिला। जानिए, बुधवार को यह कितने रुपये बटोर सकी।
2 of 5
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘द केरल स्टोरी 2’ ने छठे दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने छठे दिन 2.49 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआत कलेक्शन है, आगे इसमें इजाफा भी हो सकता है। जबकि पांचवें दिन इसने 4 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा किए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 19.14 करोड़ रुपये हो चुका है।
3 of 5
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कमाई के मामले में पिछली फिल्म से पीछे रही
‘द केरल स्टोरी 2’ बहुत धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। दर्शकों को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। जबकि इसके पहले पार्ट ने अच्छी-खासी कमाई बॉक्स ऑफिस पर की थी। इस फिल्म ने कुल 200 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था। छठे दिन तो इस फिल्म ने 12 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी?
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स का दावा है कि इसकी कहानी असल घटनाओं पर आधारित है। कामाख्या नारायण सिंह निर्देशित फिल्म की कहानी में रिश्ते में धोखा और कथित धर्म परिवर्तन दिखाया गया है। इसमें तीन अलग-अलग राज्यों की कुछ युवा लड़कियों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में लीड रोल में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया जैसे एक्ट्रेस नजर आई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘द केरल स्टोरी 2’ के अलावा बाकी फिल्मों का क्या रहा कलेक्शन?
इन दिनों थिएटर में तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ और शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ मौजूद है। इन फिल्मों से ‘द केरल स्टाेरी 2’ का मुकाबला सिनेमाघरों में है। तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ ने रिलीज के 13वें दिन 22 लाख रुपये ही कमाए हैं। वहीं शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के 20वें दिन 64 लाख रुपये कमाए हैं। ऐसे में देखा जाए तो बुधवार को ‘द केरल स्टोरी 2’ ने कमाई के मामले में बाजी मार ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।