फिल्म 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2' भारी विवाद के बाद शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आज इस फिल्म की रिलीज को आज पूरे पांच दिन हो गए हैं। जानिए मंगलवार को इस फिल्म ने कितने का कारोबार किया है।
The Kerala Story 2: क्या होली की वजह से 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई में आया बदलाव? जानें पांचवें दिन का कलेक्शन
The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 5: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2', 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए आज मंगलवार को इस फिल्म ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने का कारोबार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द केरल स्टोरी 2' को मिला वीकएंड का फायदा
निर्माता विपुल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने पहले दिन 75 लाख रुपये से कमाई की शुरुआत की। दूसरे दिन शनिवार की कमाई ने सभी को झटका दिया। दूसरे दिन इस फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म ने रविवार को 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार और रविवार के कलेक्शन को देखा जाए तो फिल्म को वीकएंड का भरपूर फायदा मिला है। पहले दिन के हिसाब से शनिवार और रविवार की कमाई में काफी उछाल देखने को मिला।
'द केरल स्टोरी 2' की मंगलवार की कमाई
निर्माता विपुल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने सोमवार को 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह की इस फिल्म ने आज मंगलवार को पांचवें दिन 2.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 15.43 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
'द केरल स्टोरी 2' के बारे में
द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। इस फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं। यह फिल्म 2023 की 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल है। 'द केरल स्टोरी 2' में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा ने मुख्य अभिनय निभाया है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
यह भी पढ़ें: Holi 2026: आजादी से पहले बना होली का फर्स्ट सॉन्ग, महबूब खान ने शुरू किया यह ट्रेंड
'ओ रोमियो' का कलेक्शन
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म की रिलीज को आज पूरे 19 दिन हो गए हैं। इस एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने मंगलवार को 19वें दिन 72 लाख रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 66.52 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
यह भी पढ़ें: Holi: मोनालिसा से लेकर नेहा मलिक तक हर कोई होली के रंगों में रंग चुका, देखें भोजपुरी सेलेब्स के वायरल वीडियो